आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 34 रन से हरा दिया। यह मैच शुक्रवार को स्टॉर्मोंट बेलफास्ट में खेला गया था। भारत के खिलाफ नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आयरलैंड के पहली जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 50 रम बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
यह भी पढ़ें: T20 WC: न रन बन रहे, न हो रही गेंदबाजी, टीम पर बोझ कैसे बन गई हैं हरमनप्रीत?
मैट हॉलार्ड और मैथ्यू हंपहरेज का कहर
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। आयरलैंड की ओर से मैट हॉलार्ड और मैथ्यू हंपहरेज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
लोर्कन टकर ने खेली कप्तानी पारी
आयरलैंड टीम के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंद में सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं, गैरथ डेलने ने 49 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉर्ज डॉकरेल ने 19 और टिम टेक्टर ने 17 रनों की पारी खेली। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे बॉलर साबित हुए। हर्षित राणा ने तीन, अर्शदीप-अक्षर को 2-2 विकेट मिले।
यह भी पढ़ें: T20 WC: न रन बन रहे, न हो रही गेंदबाजी, टीम पर बोझ कैसे बन गई हैं हरमनप्रीत?
ताश की तरह ढही भारतीय टीम
भारत की तरफ से
संजू सैमसन
4 गेंद में 5 रन ही बना सके। ईशान किशन 5 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर 7 बॉल में तीन रन ही बना सके।
तिलक वर्मा
ने 21 बॉल में महज 19 रन बनाए। भारत ने 11 ओवर में पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद खेलने आए वॉशिंगटन सुंदर 12 बॉल में 9 रन ही बना पाए।
इसके अलावा शिवम दुबे 25 और अक्षर 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, हर्षित राणा 8 रन और अर्शदीप दो रन बनाकर आउट हो गए।