logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, मुंबई को दूसरी बार घर में घुसकर हराया

रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई जैसी मजबूत टीम को धूल चटा दी है। 205 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

Mumbai vs Jammu and Kashmir

मुंबई का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई को हरा दिया है। भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मुंबई के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने 5 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स ग्राउंड में खेले गए इस रणजी सीजन के छठे राउंड के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 205 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने आसानी से चेज कर लिया। आबिद मुश्ताक ने छक्के के साथ स्टाइल में मैच फिनिश किया।

 

मुंबई को दूसरी बार घर में घुसकर हराया

 

जम्मू-कश्मीर की जीत में उसके तेज गेंदबाजों का अहम रोल रहा। युद्धवीर सिंह, उमर नजीर मीर और आकिब नबी की तिकड़ी ने मुंबई को घुटने टेकने पर मजबूर किया। जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को उसके घर में घुसकर दूसरी बार हराया है। इससे पहले 2014 में परवेज रसूल की कप्तानी वाली टीम ने मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में 4 विकेट से धूल चटाई थी।

 

 

सितारों से सजी मुंबई की टीम चारों खाने चित्त

 

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे सितारे बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में रोहित 3, यशस्वी 4, रहाणे 12, अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी पारी में इन सभी बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन वे बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। शिवम दुबे दोनों पारियों में जीरो पर आउट हुए।

 

शार्दुल की मेहनत पर फिरा पानी

 

मुंबई की टीम पहली पारी में महज 120 रन पर ढेर हो गई थी। शार्दुल ठाकुर ने 51 रन का योगदान दिया। मुंबई की पहली पारी के स्कोर के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 206 रन बनाकर 86 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी मुंबई की टीम लड़खड़ा गई थी। उन्होंने 110 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शार्दुल ठाकुर ने 119 रन ठोककर उन्हें 290 के स्कोर तक पहुंचाया। शार्दुल को तनुष कोटियान (62) का भी साथ मिला। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी हुई, जिससे मुंबई ने जम्मू-कश्मीर को 200 के ऊपर का टारगेट दिया। हालांकि शार्दुल और कोटियान की मेहनत के काम नहीं आ सकी। 

 

शुभम खजुरिया (45), विव्रांत शर्मा (38) और आबिद मुश्ताक (नाबाद 32) की पारियों बदौलत जम्मू-कश्मीर ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मैच में 7 विकेट लेने वाले युद्धवीर सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

Related Topic:#Ranji Trophy

और पढ़ें