logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जैनिक सिनर विंबलडन फाइनल में पहुंचे, नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराया

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अब उनकी भिड़ंत एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगी।

jannik sinner wimbledon

जैनिक सिनर, Photo Credit: Wimbledon/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को सीधे सीटों में हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। सिनर पिछली बार चैंपियन बने थे। इस बार फाइनल में उनके सामने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगी। ज्वेरेव ने हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।

 

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में जोकोविच को कोई मौका नहीं दिया और 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। इस करारी हार के साथ ही जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया। सिनर ने जोकोविच से इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: कितने बजे से शुरू होगा IND v ENG पांचवां टी20, इंग्लैंड को रोक पाएगी टीम इंडिया?

सिनर की जबरदस्त वापसी

इटली के सिनर फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में हार गए थे। उनकी यह हार अप्रत्याशित थी, जिसने उनकी फिटनेस और फॉर्म पर सवाल उठा दिए थे। सिनर ने विंबलडन में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है। जोकोविच जैसे दिग्गज के खिलाफ सेमीफाइनल में आसान जीत के साथ उन्होंने अपने पांचवें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ दिए हैं।

जोकोविच का खत्म हुआ विंबलडन करियर?

39 साल के हो चुके जोकोविच यह आखिरी विंबलडन टूर्नामेंट माना जा रहा था। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि उनका विंबलडन करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैं कम से कम एक बार और विंबलडन में खेलना चाहता हूं। आगे क्या होगा, यह समय बताएगा।' इस सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा कि वह 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं निश्चित रूप से निराश हूं, क्योंकि मैं यह टूर्नामेंट जीतना चाहता था। यही कारण है कि मैं खुद को लगातार बेहतर बनाने के लिए मेहनत करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: नेपाल में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया का दौरा कन्फर्म... ये है शेड्यूल

महिला सिंगल्स में कौन है आमने-सामने?

विंबलडन 2026 विमेंस सिंगल्स का फाइनल आज (11 जुलाई) खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में दो चेक रिपब्लिक की खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा और लिंडा नोस्कोवा आमने-सामने हैं। मेंस सिंगल्स का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।  


और पढ़ें