logo

ट्रेंडिंग:

झारखंड बना सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का बादशाह, फाइनल में हरियाणा को रौंदा

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

Syed Mushtaq Ali Trophy final

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच गुरुवार को हरियाणा-झारखंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। झारखंड ने पहले बैटिंग करते हुए झारखंड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ईशान किशन की आतिशी शतकीय पारी और कुमार कुशाग्र की अर्धशतकीय पारी ने झारखंड का स्कोर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 262 रन पहुंचा दिया। जवाब में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

 

फाइलन मुकाबले में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। झारखंड की शुरुआत झटके के साथ हुई और पहले ओवर में अंशुल कंबोज ने विराट सिंह को आउट कर दिया। इसके बाद ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने हरियाणा के अरमानों पर पानी फेर दिया। ईशान और कुशाग्र ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 177 रनों की पार्टनरशिप की

 

यह भी पढ़ें: जब नाथन लियोन ने तोड़ा रिकॉर्ड तो कुर्सी क्यों फेंकने लगे ग्लेन मैकग्रा?

ईशान ने ठोंके 49 बॉल पर 101 रन

ईशान किशन ने 49 बॉल पर 101 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 101 रन बनाकर सुमित कुमार के शिकार बने। अपनी पारी में ईशान ने 6 चौके और 10 छक्के लगाए। ईशान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम इस टूर्नामेंट में पांच-पांच शतक दर्ज हैं। कुमार कुशाग्र ने 38 बॉल पर 81 रनों की पारी खेली।

 

 

 

 

इसके बाद खेलने आए अंकुल रॉय ने 20 बॉल पर 40 रनों की शानदार पारी खेली। हरियाणा की तरफ से सुमित कुमार, अंशुक कंबोज और देवेंदर जाखर ने एक-एक विकेट लिए।

 

यह भी पढ़ें: SMAT के फाइनल में ईशान किशन का तूफान, शतक लगाकर कर डाली अभिषेक शर्मा की बराबरी

हरियाणा की पारी

वहीं, हरियाणा की तरफ से सबसे ज्यादा यशवर्धन दलाल ने 22 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली। देवेंदर जाखर ने 17 गेंद पर 38 और निशांत सिंधू ने 15 गेंद पर 31 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा हरियाणा से कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हरियाणा का टॉप बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

 

अर्श कबीर विवेक रंगा 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंतिक कुमार और आशिष शिवाच बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद खेलने उतरा कोई भी बैटर 20 रन से अधिक नहीं बना पाया। झारखंड की तरफ से सुशांत मिश्रा और बाल कृष्णा ने घाटक गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट लिए, जबकि विवेक सिंह और अंकुल रॉय ने 2-2 विकेट लिए।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap