एशियन गेम्स 2026 के तीन दिनों बाद भारत ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत की सुरुचि और कमलजीत सिंह की टीम ने शानदार शूटिंग के जरिए गोल्ड मेडल जीत लिया। सुरुचि और कमलजीत सिंह के पास जब जीतने का आखिरी मौका था, तब उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। एशियन गेम्स में भारत को सबसे ज्यादा मेडल निशानेबाजी में मिले हैं लेकिन इस बार शूटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया।
सुरुचि और कमलजीत ने फाइनल में कुल 484.6 का स्कोर किया। इसके बाद बाकी खिलाड़ी यह स्कोर हासिल नहीं कर पाईं। इस खेल में दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी 478.0 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ईरान ने 415.8 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। जानकारी के लिए बता दें, शूटिंग गेम में सुरुचि और कमलजीत ने शुक्रवार को गोल्ड जीता है।
यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी के आरोपों से घिरे मोहम्मद रिजवान, हाई कोर्ट ने भी खारिज कर दी याचिका
क्वालिफिकेशन राउंड में कैसा था प्रदर्शन?
सुरुचि और कमलजीत की टीम ने शुरुआती सीरीज में 196 स्कोर किया था, जिसके बाद दूसरी सीरीज में 195 स्कोर हासिल कर पाई। इसके बाद तीसरी में 196 अंक जुटाकर कुल 587 स्कोर हासिल किए, जिसमें 29 इनर-10 शामिल थे।
यह 10 मीटर एयर पिस्टल गेम में भारतीय टीम के पास मेडल जीतने का आखिरी मौका था। कमलजीत ने क्वालिफिकेशन राउंड में नौवें और सुरुचि 26वें स्थान पर रही थीं और दोनों व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं।
यह भी पढ़ें: भारत से हारने के बाद हांगकांग को पाकिस्तान ने हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
फाइनल में किया शानदार प्रदर्शन
फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। पहले 10 शॉट के बाद उन्होंने 202.4 का स्कोर बनाया था। सुरुचि ने पहली कोशिश में 10.4 और कमलजीत ने 9.7 का स्कोर हासिल किया, जबकि दूसरी कोशिश में सुरुचि ने 10.2 और कमलजीत ने 9.8 का स्कोर जुटाया। इसके बाद 101.3 के स्कोर वाली अगली सीरीज के साथ भी भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। जिसके बाद भारतीय टीम की जोड़ी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।
CM नायब सिंह ने दी बधाई
एशियन गेम्स के पिस्टल शूटिंग गेम में जैसे ही भारतीय टीम को गोल्ड मेडल हासिल हुआ, तब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सुरुचि और कमलजीत को बधाई दी है। जानकारी के लिए बता दें, सुरुचि इंद्र सिंह झज्जर से हैं और कमलजीत रेवाड़ी से हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा, 'पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है, आपके सुनहरे भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'