logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मनु भाकर के घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में गई मामा-नानी की जान

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर की फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क दुर्घटना में मनु भाकर की नानी और मामा की मौत हो गई है।

Manu Bhaker Sad

मनु भाकर। (Photo Credit: AIR News/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक सड़क दुर्घटना में मनु भाकर की नानी और बड़े मामा की मौत हो गई है। रविवार (9 जनवरी) की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुआ।

कार छोड़ फरार हुआ ड्राइवर

 

मनु भाकर के मामा युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में चालक थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। स्कूटी पर उनके साथ उनकी मां सावित्री देवी भी सवार थीं। सावित्री अपने छोटे बेटे के घर जा रही थीं। महेंद्रगड़ बाईपास रोड पर कलियाणा मोड़ के पास गलत दिशा से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में युद्धवीर और सावित्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची, कार चालक फरार हो गया था। 

 

 

गम में बदली मनु भाकर की खुशी

 

निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता था। फिर उन्होंने इसी इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को ब्रॉन्ज दिलाया। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मनु भाकर को दो दिन पहले ही मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला था। 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 17 जनवरी को सम्मानित किया। मनु को देश को सर्वोच्च खेल पुरस्कार मिलने के बाद उनकी नानी ने खूब प्यार लुटाया था। सावित्री देवी ने मीडिया से कहा था, 'मेरी नातिन की उपलब्धि पर पूरे परिवार को खुशी हुई, सारा देश खुश हुआ है। मनु बहुत अच्छी लड़की है और इसी तरह खेलती रहेगी तो देश के लिए और सम्मान हासिल करेगी। वह मेरे पास कम ही आ पाती है और जब आती है तो अपने पसंद का खाना खाती है।'

Related Topic:#Manu Bhaker

और पढ़ें