logo

ट्रेंडिंग:

अब तो मोहम्मद शमी को खिलाना ही पड़ेगा, एक पारी में ले लिए 8 विकेट

रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने एक नया कमाल कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मोहम्मद शमी ने एक ही पारी में 8 विकेट ले लिए हैं और भारतीय टीम के सेलेक्टर्स के दरवाजे पर फिर से दस्तक दे दी है।

mohammad shami

जश्न मनाते मोहम्मद शमी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने प्रदर्शन से वह टीम के सेलेक्टर्स को संदेश दे रहे हैं कि अभी उनमें आग बाकी है और उन्हें एक मौका तो मिलना ही चाहिए। रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में बंगाल की ओऱ से खेल रहे मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के 8 बल्लेबाजों को आउट करके सनसनी मचा दी है। पिछले कुछ महीनों में अपने प्रदर्शन से मोहम्मद शमी ने हर बार यह साबित किया है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और अभी भी भारतीय टीम में खेलना चाहते हैं।

 

रणजी ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल इस समय जम्मू-कश्मीर और बंगाल के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 49 रन बनाकर आउट हुए और दूसरे ओपनर सुदीप चटर्जी 0 रन पर ही आउट हो गए। इसके बाद सुदीप कुमार  ने 146 रनों की पारी खेली और शाहबाज अहमद ने भी 46 रन बनाकर उनका साथ दिया। इस तरह बंगाल की टीम कुल 328 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब नबी डार ने 5 और सुनील कुमार ने 3 विकेट लिए।

 

यह भी पढ़ें: जैसा नाम वैसा काम, कनाडा के खिलाड़ी का युवराज सिंह से क्या कनेक्शन है?

मोहम्मद शमी का कहर

 

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर में को मोहम्मद शमी ने पहला झटका अपने दूसरे ओवर में ही दे दिया। शमी ने सिर्फ 4 रन के स्कोर पर जम्मू-कश्मीर का पहला विकेट लिया। सातवें ओवर में यावर हसन को भी आउट करके मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर को हिलाकर रख दिया। आठवें ओवर में शुभम पुंडीर को मुकेश कुमार ने आउट करा दिया। यहां से जम्मू-कश्मीर ने थोड़ा खुद को संभाला और 143 रनों की पार्टनरशिप करके स्कोर मजबूत किया। शमी ने एक बार फिर से ब्रेकथ्रू दिलाया और अब्दुल समद को 82 रनों के स्कोर पर आकाशदीप के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद पारस डोगरा को अगले ही ओवर में मुकेश कुमार ने आउट करा दिया।

 

 

 

 

अब तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 156 रन पर 5 विकेट था और इसमें 3 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए थे। इसके बाद मोहम्मद शमी नियमत अंतराल पर विकेट लेते रहे और चंद ओवरों में ही पूरी टीम समेट दी। आखिर के पांचों बल्लेबाजों को मोहम्मद शमी ने अकेले ही आउट कर दिया। अपने 8 विकेट में मोहम्मद शमी ने दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया, दो को LBW किया और चार बल्लेबाजों को कैचआउट करा दिया। 

 

कैसी चल रही है मोहम्मद शमी की फॉर्म?

 

पिछले दिनों मोहम्मद शमी ने लिस्ट A के 7 मैचों में कुल 15 विकेट लिए थे। उसके बाद फर्स्ट क्लास के तीन मैच में अभी तक वह 16 विकेट ले चुके हैं और अभी दूसरी पारी में उनकी गेंदबाजी बाकी ही है। एक और अच्छी बात है कि बंगाल की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने एक अर्धशतक भी लगाया था। 

 

यह भी पढ़ें: सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को क्या करना होगा? पूरा समीकरण जानें

कब से टीम से बाहर हैं मोहम्मद शमी?

 

मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में खेला था। वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ उनका आखिरी मैं मार्च 2025 में था और टी20 में भी उन्होंने फरवरी 2025 में आखिरी मैच खेला था। साल 2013 से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते आ रहे मोहम्मद शमी चोट के कारण कई बार बाहर हुई हैं लेकिन 35 साल की उम्र में भी वह ना सिर्फ पसीना बहा रहे हैं बल्कि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

 

भारतीय टीम के लिए 64 टेस्ट मैच खेल चुके मोहम्मद शमी 229 विकेट ले चुके हैं। वहीं, 108 वनडे मैचों में उनके नाम 206 विकेट हैं। टी20 में उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 25 मैच खेले हैं और कुल 27 विकेट लिए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमों के लिए खेल चुके मोहम्मद शमी ने कुल 119 मैच खेले हैं और 133 विकेट ले चुके हैं। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap