logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रॉफी नहीं जीते तो क्या... कोहली के इस कप्तानी रिकॉर्ड की बराबरी करना नामुमकिन!

विराट कोहली ने 143 IPL मैचों में RCB की कप्तानी की, जिसमें 70 मैचों में उन्हें हार मिली। बतौर कप्तान RCB को IPL चैंपियन नहीं बनाने के कारण उनकी आलोचना होती रहती है।

Virat Kohli IPL

विराट कोहली, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जब भी सफल कप्तानों की बात होती है, उसमें महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर का नाम सबसे पहले आता है। धोनी-रोहित ने बतौर कप्तान 5-5 IPL खिताब जीते, जबकि गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बार चैंपियन बनाया। श्रेयस अय्यर भी कप्तान के रूप में KKR को चैंपियन बना चुके हैं। 

 

श्रेयस ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को IPL फाइनल तक पहुंचाया भी है। उन्होंने अभी 87 मैचों में ही कप्तान की है और उनकी उपलब्धियां धोनी-रोहित से कम नहीं है। वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 140 से ज्यादा मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करने के बावजूद एक बार भी इस टीम को चैंपियन नहीं बना सके, जिसके लिए उनकी आलोचना होती रहती है। हालांकि कोहली के नाम कप्तानी में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके करीब पहुंचना भी किसी के बस की बात नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: जब 100 के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाना हुआ मुश्किल, रहाणे को भी मिला विकेट

कोहली के नाम कौन रिकॉर्ड दर्ज है?

विराट कोहली ने 143 IPL मैचों में RCB की अगुवाई की है। इनमें से 66 मुकाबले में ही वह टीम को जीत दिला पाए, जबकि 70 मैचों में RCB को हार का सामना करना पड़ा। यानी IPL में बतौर कप्तान कोहली का जीत प्रतिशत 50 के भी नीचे रहा, जो खराब माना जाता है। हालांकि इस दौरान उन्होंने बल्ले से खूब रन बनाए। उन्होंने कप्तान रहते हुए 142 पारियों में 4994 रन जड़े हैं। ये IPL में किसी कप्तान के बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन हैं।

 

इस मामले में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में 204 पारियों में 4753 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 157 पारियों में 3986 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। धोनी-रोहित कप्तानी छोड़ चुके हैं और IPL में इनका करियर भी आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में कोहली का रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन नजर आ रहा है। अभी कप्तानी कर रहे खिलाड़ियों की बात करें तो श्रेयस अय्यर (2598) और ऋषभ पंत (1474) कोसों दूर हैं।

 

यह भी पढ़ें: एक IPL मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल, किसके-किसके नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड?

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

  • विराट कोहली - 4994 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी - 4753 रन
  • रोहित शर्मा - 3986 रन
  • गौतम गंभीर - 3518 रन
  • डेविड वॉर्नर - 3356 रन

और पढ़ें