logo

मूड

ट्रेंडिंग:

45 साल की उम्र में भी जलवा बरकरार, आखिर इतने खास कैसे बने MS Dhoni?

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने क्रिकेट के सफर में उन्होंने कई बड़े मुकाबले खेलकर पहचान बनाई है।

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी आज 45 साल के हो गए हैं।  आज धोनी और उनके फैंस उनका जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में जन्मे धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्होंने उन्हें दुनिया के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया। धोनी को कैप्टन कूल के नाम से पूरी दुनिया में पहचान मिली है। शांत स्वभाव, मुश्किल परिस्थितियों में सटीक फैसले लेने की क्षमता और मैच को अंत तक ले जाकर खत्म करने का उनका टैलेंट हर किसी को हैरान कर देता था जिसके कारण ही उन्हें दुनियाभर में कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है।

 

महेंद्र सिंह धोनी का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। इंटरनेशन क्रिकेट तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। क्रिकेट में पहचान बनाने से पहले उन्होंने भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में भी काम किया था। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग से भी अलग पहचान बनाई।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने 7वीं बार जीता T20 वर्ल्डकप, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

 

2007 में बने थे कप्तान

धोनी ने साल 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और पहले ही बड़े टूर्नामेंट में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया। इसके बाद 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप भी जीता। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में लगाया गया उनका छक्का आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है। इसके बाद 2013 में भारत ने उनकी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों सफेद गेंद वाली ट्रॉफियां जीती हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी शानदार पारी

वनडे क्रिकेट में धोनी ने कई यादगार पारियां खेलीं जिनको आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन और श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन की पारी आज भी उनके सबसे बेस्ट पर्फोर्मेंस में शामिल है। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती, तेज स्टंपिंग और सटीक डीआरएस फैसलों के कारण उन्हें प्रशंसकों ने मिस्टर डीआरएस का नाम भी दिया। सोशल मीडिया पर आज उनके जन्मदिन के मौकों पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें धोनी के डीआरएस लेने के फैसले के बाद ही जनता खुश हो जाती थी क्योंकि उन्हें विश्वास होता था कि धोनी ने डीआरएस का फैसला सही ही लिया होगा।

आईपीएल का सफर

आईपीएल में भी महेंद्र सिंह धोनी का सफर शानदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को कई बार चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल हुई। टीम के साथ उनका जुड़ाव इतना मजबूत रहा कि प्रशंसक उन्हें आज भी चेन्नई का थाला कहकर बुलाते हैं।

 

2020 में लिया था संन्यास

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनके नाम 17 हजार से अधिक रन दर्ज हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 500 से अधिक मुकाबले खेले हैं और उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। हालांकि, इसके बाद भी वह आईपीएल में खेलते रहे और लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने रहे। मैदान पर उनका शांत स्वभाव और खिलाड़ियों को गाइड करना आज भी चर्चा में रहता है। वह युवा खिलाड़ियों के पसंदीदा बने रहते थे। 

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव की वापसी; जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

CSK ने धोनी को दी बधाई

महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। फ्रेंचाइजी ने उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को शेयर करते हुए उनके योगदान को याद किया। चेन्नई सुपर किंग्स को पहचान दिलाने में धोनी का एक बड़ा हाथ है। इसके अलावा कई दिग्गज आज उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने 'थाला' को बर्थडे विश किया। 

Related Topic:#MS Dhoni#Cricket

और पढ़ें