logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? कोच का चौंकाने वाला बयान

एमएस धोनी के पिंडली की चोट के कारण 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेलने की उम्मीद है। कोच माइकल हसी ने उनकी वापसी के बारे में एक बयान काफी वयरल हो रहा है।

MS Dhoni will miss MI vs CSK match

एमएस धोनी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बार फिर निराश करने वाली खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी अभी और टल सकती है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में उनका खेलना लगभग मुश्किल माना जा रहा है। धोनी को प्री-सीजन के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। अब उनके वापसी पर CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बयान दिया है।

 

बता दें कि शुरुआत में उम्मीद जताई जा रही थी कि एमएस धोनी दो हफ्ते में फिट होकर मैदान पर लौट आएंगे लेकिन अब उनकी रिकवरी में अपेक्षा से ज्यादा समय लग रहा है। पहले चार मैचों से बाहर रहने की बात कही गई थी, जो अब बढ़कर छह मैचों तक पहुंच गई है। फैंस को उम्मीद थी कि वह मुंबई के खिलाफ वापसी करेंगे लेकिन अब यह संभावना भी कम नजर आ रही है।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 तक अजीत अगरकर ही क्यों रहेंगे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर?

कोच हसी ने जताई अनिश्चितता

CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने एमएस धोनी की वापसी को लेकर साफ कर दिया है कि अभी कुछ भी तय नहीं है। उन्होंने हैदराबाद में मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'मुझे नहीं पता कि धोनी को ठीक होने में कितना समय लगेगा। अगर टीम के फिजियो यहां होते, तो शायद वे बेहतर बता पाते।' धोनी की उम्र को देखते हुए टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। जुलाई में वह 45 साल के हो जाएंगे, ऐसे में पूरी फिटनेस हासिल करने में थोड़ा ज्यादा समय लगना स्वाभाविक है। CSK चाहती है कि वह पूरी तरह फिट होकर ही मैदान में उतरें, ताकि टीम को पूरा फायदा मिल सके।

रनिंग फिटनेस बनी चुनौती

माइकल हसी ने यह भी बताया कि एमएस धोनी बल्लेबाजी में ठीक नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी रनिंग फिटनेस अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। टी20 क्रिकेट में खासकर आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करते समय तेज दौड़ना जरूरी होता है। ऐसे में धोनी को अपनी स्पीड और फिटनेस पर काम करना होगा। फिलहाल इतना साफ है कि धोनी की वापसी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। फैंस को उनके मैदान पर लौटने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


और पढ़ें