logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महेला जयवर्धने के बाद कौन बन सकता है मुंबई इंडियंस का कोच, रेस में कौन-कौन है?

श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़िए अब उनके जाने के बाद इस फ्रेंचाइजी का अगला हेड कोच कौन बन सकता है।

Mahela Jayawardene

माहेला जयवर्धने, Photo Credit: Mumbai Indians/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने ने शनिवार (17 अक्टूबर) को मुंबई इंडियंस के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। जयवर्धने का इस पांच बार की IPL चैंपियन फ्रेंचाइजी के साथ लगभग 10 साल का रिश्ता था। उन्होंने दो कार्यकाल में हेड कोच की भूमिका निभाई। इस बीच वह MI फ्रेंचाइजी के 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस भी रहे।'

 

जयवर्धने ने अपने पहले कोचिंग कार्यकाल में मुंबई इंडियंस को तीन IPL (2017, 2019 और 2020) खिताब जिताए। उन्हें 2022 में 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस' के पद पर प्रमोट किया गया था। 2025 सीजन से ठीक पहले वह दोबारा हेड कोच बने लेकिन इस बार पहले जैसा करिश्मा नहीं कर पाए और फिर उन्होंने मुंबई इंडियंस से आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। IPL 2027 के लिए ऑक्शन दिसंबर में होना है। इससे पहले पहले मुंबई इंडियंस को अपना हेड कोच ढूंढना होगा। आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी किस पर दांव लगा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारत की पहली टेस्ट जीत की कहानी, जब कपिल देव की टीम ने रचा इतिहास

माइकल हसी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ से अलग हुए थे। उन्हें स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड के सेटअप में शामिल होने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हसी ने कई IPL फ्रेंचाइजियों से संपर्क किया है। वह मुंबई इंडियंस के लिए जयवर्धने के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। हसी इस फ्रेंचाइजी के लिए 2014 सीजन में खेल भी चुके हैं।

एड्रियन बिरेल

साउथ अफ्रीका के एड्रियन बिरेल मौजूदा समय में दुनिया के सफलतम फ्रेंचाइजी कोच में से एक हैं। बिरेल ने साउथ अफ्रीका की लीग SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 4 सीजन में 3 बार चैंपियन बनाया है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' लीग में सनराइजर्स लीड्स विमेंस को भी फाइनल तक का सफर तय कराया था। हालांकि उन्हें IPL में लाने के लिए मुंबई इंडियंस को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि वह फिलहाल IPL में कोचिंग के लिए इच्छुक नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: गिल फ्लॉप... रिंकू का लगातार दूसरा शतक, ऐसा रहा पहले का दिन हाल

एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया को 2021 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान एरोन फिंच भी कई फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं। फिंच ने मुंबई इंडियंस से बातचीत की है या नहीं, इसकी कोई पक्की खबर नहीं हैं लेकिन वह भी बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। फिंच लंबे समय तक कप्तानी के रोल में रहे हैं और उनके पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ IPL का भी व्यापक अनुभव है, जिससे उनकी दावेदारी भी मजबूत है।


और पढ़ें