logo

ट्रेंडिंग:

T20 WC: नेपाल ने इंग्लैंड को पिलाया पानी, वानखेड़े में हारकर भी फैंस का जीता दिल

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला नेपाल और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में नेपाल को जबरदस्त टकक्कर दी।

news image

इंग्लैंड के खिलाफ शॉट खेलते दीपेंद्र सिंह ऐरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला नेपाल और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में नेपाल की टीम महज 4 रन से जीत दर्ज करने से चूक गई। उसे 185 रन का टारगेट मिला था। नेपाल ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में जीत के लिए उसे महज 10 रन ही बनाने थे। मगर सैम करन के खिलाफ लोकेश बाम और करन केसी 6 रन ही बटोर पाए। नेपाल की टीम 180 रन तक ही पहुंच पाई और उसे दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा।

नेपाल ने सूखा दिया था इंग्लैंड फैंस का गला

16 ओवर की समाप्ति तक नेपाल ने 4 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। उसे बचे हुए 4 ओवर में 56 रन चाहिए थे। लोकेश बाम ने 17वें ओवर में सैम करन के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर नेपाल की उम्मीदें जगाई। लोकेश ने अगले ओवर में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़े। इससे पहले आरीफ शेख जोफ्रा के ओवर में छक्का जड़कर आउट हुए थे। इस तरह नेपाल ने जोफ्रा के इस ओवर में 22 रन बटोरे।  

 

यह भी पढ़ें: आखिर झुक ही गया पाकिस्तान, भारत के साथ खेलने के लिए हुआ तैयार!

 

अब उसे जीत के लिए 12 गेंद में 24 रन की दरकार थी। 19वां ओवर लेकर आए ल्यूक वुड ने 14 रन दिए। इंग्लैंड फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि मैदान पर हो क्या रहा है। लोकेश बाम के लगातार बड़े शॉट्स से इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक भी परेशान नजर आ रहे थे। आखिरी ओवर में स्ट्राइक भी लोकेश के पास थी लेकिन वह पहली गेंद को डॉट खेल बैठे। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। 

 

करन केसी ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर उन्हें फिर से स्ट्राइक दिया। लोकेश ने चौथी गेंद पर 2 रन निकाला। नेपाल को यहां से बाउंड्री की सख्त जरूरत थी। लोकेश ने इसीलिए पांचवीं गेंद पर एक रन लेने से मना किया लेकिन वह आखिरी गेंद पर जरूरी छक्का नहीं लगा पाए। हार के बाद नेपाल के खिलाड़ी बहुत निराश थे। हालांकि वह वानखेड़े स्टेडियम में भारी संख्या में आए दर्शकों को शुक्रिया कहना नहीं भूले।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त, टिम साइफर्ट की तूफानी फिफ्टी

गेंदबाजी में नंदन यादव ने किया कमाल

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम को शेर मल्ला ने दूसरे ही ओवर में पहला झटका दिया। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे शेर मल्ला ने फिल सॉल्ट को चलता किया। इसके बाद नंदन यादव ने पावरप्ले के भीतर ही जोस बटलर को भी पवेलियन भेज दिया।

 

जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) ने अर्धशतकीय पारियां खेल इंग्लैंड को संभाला। ब्रूक इंग्लैंड को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे लेकिन नंदन ने उनका विकेट झटक नेपाल को बड़ी राहत दिलाई। हालांकि विल जैक्स ने आखिरी ओवर में करन केसी के खिलाफ 3 छक्के लगाकर इंग्लैंड को 180 के पार पहुंचा दिया, जिसने अंत में बड़ा अंतर पैदा किया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap