logo

मूड

ट्रेंडिंग:

GT vs MI: फिर फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास

सूर्यकुमार यादव IPL 2026 में अभी तक फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 15 रन पर आउट हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई।

Netizens troll Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बना हुआ है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड होते ही उनकी पारी फिर अधूरी रह गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सूर्या को लेकर जमकर निशाना साधा और खूब आलोचना की।

 

इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में सिर्फ 121 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जरूर लगाया लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। उनकी इस नाकामी से फैंस काफी निराश नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: GT vs MI: तिलक-अश्विन ने कराया मुंबई की वापसी, गुजरात को 99 रनों से हराया

सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास

सूर्यकुमार यादव के लगातार फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा साफ नजर आया। कई यूजर्स ने उनके फॉर्म पर सवाल उठाते हुए उन्हें टीम पर बोझ तक बता दिया। कुछ फैंस ने कहा कि वह अब अपने पुराने अंदाज में नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे टीम को नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें: GT vs MI: तिलक वर्मा ने जड़ा पहला IPL शतक, GT के खिलाफ बने मुंबई के संकटमोचक

इस सीजन सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

  • 15 रन: बनाम गुजरात (20 अप्रैल)
  • 0 रन: बनाम पंजाब (16 अप्रैल)
  • 33 रन: बनाम बेंगलुरु (12 अप्रैल)
  • 6 रन: बनाम राजस्थान (7 अप्रैल)
  • 51 रन: बनाम दिल्ली (4 अप्रैल)
  • 16 रन: बनाम कोलकाता (29 मार्च)


और पढ़ें