logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शाजापुर की नीतिका कीर ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड, मां बोलीं - हर बेटी आगे बढ़े

मध्य प्रदेश के शाजापुर की नीतिका कीर ने इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। नीतिक की इस जीत के बाद उनकी मां ने कहा कि जिले और राज्य की हर बेटी आगे बढ़े।

news image

नीकिता कीर, Photo Credit: Inder Singh Parmar/FB

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के छोटे से गांव ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में झंडा गाड़ दिया है। नीतिका ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज 2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने 4.10 मीटर की ऊंचाई पार कर पहला स्थान हासिल किया। नीतिका को इसके लिए 1 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।

 

नीतिका की इस जीत से गदगद उनकी मां प्रियंका ने कहा कि ये सब मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नीतिका की तरह ही सारी बेटियों को पढ़ना-लिखना चाहिए और आगे बढ़ता रहना चाहिए। प्रियंका ने शाजापुर की बेटियों से निवेदन किया कि वे भी अपने परिवार का नाम रोशन करें। 

 

नीतिका की मां ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'मेहनत और लगन का काम है और मैं तो ये कहती हूं कि जैसे नीतिका ने देश का नाम रोशन किया है वैसे ही सारी बेटियां करें, आगे बढ़ती रहें। शाहजापुर जिले की बेटियों से निवेदन है कि वे पढ़े-लिखें और आगे बढ़ें और हमेशा अपना मां-बाप, परिवार और गांव का नाम रोशन करे।'

 

यह भी पढ़ें: चेस के दिग्गज जियोर्जियोस मैक्रोपोलोस का निधन, AICF चीफ नितिन नारंग ने जताया दुख

मंत्री इंदर सिंह परमार ने नीकिता को बधाई दी

मध्य प्रदेश के मंत्री इंदर सिंह परमार ने नीकिता की जीत पर कहा कि उनकी यह स्वर्णिम छलांग प्रदेश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने, यही वह कामना करते हैं। इंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नीतिका की यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि उसके परिश्रम, संकल्प और प्रतिभा की विजय है। एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे को गौरवान्वित करने वाली नीतिका ने ढाबला घोंसी, कालापीपल शाजापुर से लेकर पूरे मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं कोई रोबोट या मशीन नहीं हूं...' लगातार आलोचना पर छलका संजू सैमसन का दर्द

 

उन्होंने आगे लिखा, 'बेटियां जब अपने सपनों को संकल्प बना लेती हैं, तो ऊंचाइयां भी उनके सामने छोटी पड़ जाती हैं। बिटिया नीतिका को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।'

Related Topic:#Sports News

और पढ़ें