logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PAK vs AUS: बाबर आजम की बैटिंग देख माथा क्यों पकड़ लिए पाकिस्तानी फैंस?

बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में शर्मनाक प्रदर्शन किया था। अब वह घर में भी फ्लॉप हो गए हैं।

Babar Azam Pakistan Fans

रिवर्स स्वीप का प्रयास करते बाबर आजम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने हैं। गुरुवार (29 जनवरी) को सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान के आउट होने के बाद सईम अयूब ने 22 गेंद में 40 रन की पारी खेल पाकिस्तान को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

 

दूसरे छोर से कप्तान सलमान अली आगा ने भी तेजी से रन बनाए। सईम और सलमान ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 74 रन की साझेदारी की। सईम के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे लोकल ब्वॉय बाबर आजम पर जिम्मेदारी थी कि वह रन गति को बरकरार रखें लेकिन उन्होंने इतनी धीमी बल्लेबाजी की कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने अपना माथा पकड़ लिया। बाबर ने 20 गेंद में सिर्फ 24 रन बनाए, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर फिर से ट्रोल हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज का कहर, इस टीम के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

बाबर के टुक-टुक के चलते सलमान आगा हुए आउट?

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल बाबर आजम को चौथे नंबर पर उतारा गया था। बाबर पर आरोप लगते रहे हैं कि पावरप्ले में काफी डॉट गेंद खेल जाते हैं। ऐसे में उन्हें मिडिल ऑर्डर में भेजा गया। मगर वह यहां भी फ्लॉप रहे। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस लिख रहे हैं कि बाबर के टुक टुक के कारण ही सलमान आगा पर दबाव बढ़ा और वह आउट हुए। पाकिस्तानी कप्तान ने 27 गेंद में 39 रन बनाए। बाबर की धीमी रफ्तार के चलते पाकिस्तान की टीम मोमेंटम खो बैठी और वह 168 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई।

 

यह भी पढ़ें: भारत या पाकिस्तान, U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? ये है समीकरण

BBL में कराई थी जगहंसाई

बाबर आजम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स टीम के लिए खेलते नजर आए थे। उन्होंने BBL में 11 मैचों में सिर्फ 202 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 103.06 का रहा। BBL के इतिहास में किसी एक सीजन में यह 200 से ज्यादा रन बनाने वाले किसी बल्लेबाज का यह सबसे कम स्ट्राइक रेट है। बाबर को धीमा खेलने के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जब उन्हें लगा कि सिडनी सिक्सर्स की टीम उनको प्लेइंग-XI से ड्रॉप कर देगी, तब वह BBL बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौट आए थे।


और पढ़ें