logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादाब खान ने खेली ग्लेन मैक्सवेल जैसी पारी, इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली जीत

इंग्लैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 242 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 154 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे। पाक टीम की हार तय मानी जा रही थी लेकिन शादाब खान ने बाजी पलट दी।

Shadab Khan Haris Rauf England vs Pakistan

पाकिस्तान को जीत दिलाने के बाद जश्न में दौड़ते शादाब खान और हारिस रऊफ, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत में हुए 2023 वर्ल्ड वनडे कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल की पारी आज भी फैंस के जेहन में ताजा है। मैक्सवेल ने दोहरा शतक ठोक ऑस्ट्रेलिया को हारी हुई बाजी जिता दी थी। शादाब खान ने इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसी ही पारी खेली है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम 242 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 154 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा चुकी थी। इस समय पाक टीम को जीत के लिए 97 गेंद में 88 रन बनाने थे और उसकी हार लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि 32 रन बनाकर खेल रहे शादाब खान और क्रीज पर नए-नए आए हारिस रऊफ के इरादे कुछ और ही थे।

 

शादाब ने रऊफ के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 80 गेंद में 89 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत दिला दी। हालिया समय में आलोचकों के निशाने पर रहे शादाब ने इस पार्टनरशिप में अकेले 81 रन बनाए। रऊफ ने विजयी चौका जड़ा। शादाब 96 गेंद में 113 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी इस यादगार पारी के दौरान 13 चौके और 5 छक्के लगाए। रऊफ ने 19 गेंद में नाबाद 7 रन का योगदान दिया।

 

यह भी पढ़ें: ‘दिसंबर से पहले बता दूंगा’, अगले IPL में खेलने को लेकर बोले धोनी

जब थम गई थी पाक फैंस की सांसें

आखिरी 5 ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 27 रन चाहिए थे। शादाब ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। गस एटकिंसन ने अगली गेंद पर शादाब को चकमा दिया और गेंद उनके पैड पर मार दी। इंग्लैंड ने LBW की जोरदार अपील की और अंपायर की उंगली खड़ी हो गई। पूरा गद्दाफी स्टेडियम शांत हो गया। शादाब ने रिव्यू का इस्तेमाल किया। टीवी अंपायर को रिप्ले में दिखा कि गेंद शादाब के बल्ले का महीन सा किनारा लेकर पैड पर लगी थी। मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और पाकिस्तानी फैंस की जान में जान आई।

 

यह भी पढ़ें: दूसरे वनडे में भी भारत की बड़ी जीत, दीप्ति शर्मा के आगे जिम्बाब्वे पस्त

बेन डकेट के शतक पर फिरा पानी

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर इंग्लैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही थी। अंग्रेज टीम ने 52 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें कप्तान हैरी ब्रूक और जो रूट का भी बड़ा विकेट शामिल था। बेन डकेट ने एक छोर से मोर्चा संभाला और 111 गेंद में 105 रन की पारी खेल इंग्लैंड को सस्ते में सिमटने से बचाया। गस एटकिंसन ने 28 गेंद में 3 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेल इंग्लैंड को 240 के पार पहुंचाया। वह आतिशी बैटिंग कर इंग्लैंड को मजबूत स्कोर की ओर ले जा रहे थे लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाजी आउट होते चले गए और अंग्रेज टीम की पारी 46.4 ओवर में सिमट गई।

 

पाकिस्तान ने रन चेज में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। उसके टॉप-6 में से 5 बल्लेबाज दोहरे अंक में गए लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। सलमान अली आगा (26) के 122 के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट होते ही पाकिस्तानी फैंस स्टेडियम छोड़कर घर जाने लगे थे लेकिन शादाब ने हिम्मत नहीं हारी और इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली।

Related Topic:#England vs Pakistan

और पढ़ें