logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत में खेलने आ रही पाकिस्तानी टीम, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मिली मंजूरी

पाकिस्तान की टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आ रही है। पंजाब के CM भगवंत मानने इसकी पुष्टि की है। आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पंजाब में ही होने हैं।

India vs Pakistan Hockey

भारत बनाम पाकिस्तान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत में खेलने आ रही है। पंजाब में होने वाली आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत आने की मंजूरी मिली है। इसमें भारत-पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्टूबर को होगी, जो 5 नवंबर तक चलेगी। 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (14 सितंबर) को पाकिस्तान की भागीदारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मल्टी-नेशन इवेंट को लेकर केंद्र सरकार की नीति के तहत पाक टीम को भारतीय धरती पर खेलने की मंजूरी दी गई है।

जालंधर और मोहाली में होंगे मुकाबले

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले जालंधर और मोहाली में होंगे। इसमें भारत-पाकिस्तान के अलावा चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया भाग लेंगे। अगर कोई टीम टूर्नामेंट से हटती है, तो उसकी जगह ओमान या बांग्लादेश को दी जाएगी। एशियन हॉकी फेडरेशन इस टूर्नामेंट का आयोजन हर साल करता है लेकिन पिछले साल इसका आयोजन नहीं हुआ था। भारत 2023 (चेन्नई) और 2024 (हुलुनबुइर, चीन) में खिताब जीतकर मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में प्रवेश करेगा।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से आसानी से जीती टीम इंडिया, पांचवां गेंदबाज कहीं डुबो न दे लुटिया

भारत में बाइलेटरल सीरीज नहीं खेल सकता पाकिस्तान 

पाकिस्तान की भागीदारी और इसके लिए आवश्यक मंजूरी मिल जाने के बारे में पूछे जाने पर भगवंत मान ने कहा, 'मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में कोई समस्या नहीं है। हो सकता है कि बाइलेटरल सीरीज (भारत और पाकिस्तान के बीच) न हो सकें।'

 

केंद्र सरकार की खेल नीति के अनुसार भारत, पाकिस्तान के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलेगा। भारत ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ संक्षिप्त सैन्य अभियान चलाया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। 

 

खेल मंत्रालय ने हालांकि ओलंपिक चार्टर का पालन करते हुए कहा है कि दोनों देश मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में एक दूसरे का सामना कर सकते हैं और भारत इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अपने देश में खेलने से नहीं रोकेगा।  इसके बावजूद पाकिस्तान ने पिछले साल तमिलनाडु में खेले गए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था। उसने इसका कारण ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ना बताया था।

 

यह भी पढ़ें: ट्रॉफी देने की जिद में जलील हो रहे मोहसिन नकवी, जय शाह से सीखनी चाहिए यह बात

भारत-पाक हॉकी फेडरेशन के बीच हैं अच्छे संबंध 

CM भगवंत मान ने कहा कि टूर्नामेंट के लीग चरण के मैच जालंधर में, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।  इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी फेडरेशन के बीच 'अच्छे संबंध' हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सबके सामने यह बात कहना चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी फेडरेशन के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। आपने गौर किया होगा कि जब भी मैं जाता हूं और अगर भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा देती है, तो मैं सबसे पहले पाकिस्तानी टीम से मिलता हूं। वहां के लड़के (खिलाड़ी) भी बहुत सम्मान देते हैं।'


और पढ़ें