logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हमारे पास पैसे नहीं, खुद का खर्च...' पाक खिलाड़ियों को शहबाज सरकार ने दिया झटका

पाकिस्तान के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। शहबाज सरकार की नाकामी के कारण उनसे कहा गया है कि जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने खर्च पर जाना होगा।

Pakistan table tennis player Hoor Fawad

पाकिस्तान की टेबल टेनिस प्लेयर हूर फवाद, Photo Credit: Social Media

पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ी इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में सड़क पर भटकते नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया में उनसे रसोई, बर्तन, कपड़े और बाथरूम तक साफ करवाए गए थे। इसका खुलासा खुद पाकिस्तान के हॉकी कप्तान इमाद बट ने किया था। उनके खुलासे के बाद पाकिस्तान खेल जगत में हड़कंप मच गया था। खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए काफी चर्चा हुई लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। 

 

अब पाकिस्तानी टेनिस खिलाड़ियों से कहा गया है कि इस साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अगर वे भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें इसका खर्च खुद उठाना होगा। पाकिस्तान टेबल टेनिस फेडरेशन (PTTF) ने खिलाड़ियों से साफ कहा है कि फ्लाइट टिकट से लेकर रोजाना के खर्चे भी उन्हें ही वहन करना होगा। फेडरेशन ने प्लेयर्स से बताया कि पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) से एशियन गेम्स के लिए कोई फंड नहीं मिलता है। मालूम हो कि PSB का संचालन पाकिस्तान सरकार करती है।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से आखिरी बार कब हारी थी टीम इंडिया?

'ट्रायल्स हो गए, यही काफी है...'

लाहौर में जारी दो दिवसीय नेशनल ट्रायल्स के दौरान जब कुछ खिलाड़ियों ने अपने दैनिक भत्ते और यात्रा भत्ते को लेकर फेडरेशन के अधिकारियों से जानकारी मांगी, तब उन्हें पता चला कि एशियन गेम्स के लिए सरकार की ओर से कोई पैसे नहीं मिलने वाले हैं। एक खिलाड़ी ने कहा, 'हमें बताया गया है कि ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए कोई भुगतान नहीं मिलेगा। इसके अलावा एशियन गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों को अपने हवाई टिकट और खर्च के लिए प्रतिदिन 50 डॉलर की व्यवस्था खुद करनी होगी।'  

 

उस TT प्लेयर ने यह भी कहा कि जब खिलाड़ियों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई, तो PTTF के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि उन्हें खुश होना चाहिए कि PSB से बिना फंड मिले ट्रायल्स का आयोजन हो रहा है। प्लेयर ने कहा, 'हमें बताया गया कि एशियन गेम्स के लिए भी PTTF को PSB से कोई फंड नहीं मिलता है। यह खेलों के विकास के लिए चिंताजनक स्थिति है।' 

 

यह भी पढ़ें: शुभमन ODI में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय, वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम है?

 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अब तक एशियन गेम्स या एशियन चैंपियनशिप में टेबल टेनिस में कोई मेडल नहीं जीता है। इसकी बड़ी वजह है कि मलेशिया, चीन, साउथ कोरिया और भारत का इस खेल में दबदबा है।


और पढ़ें