logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Para Asian Games 2026: दीप्ति जीवनजी ने दिलाया पांचवां गोल्ड, लगी पदकों की झड़ी

पैरा एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसे जीता है दीप्ति जीवनजी ने। दीप्ति ने 2024 में भी गोल्ड मेडल जीता था।

पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान में हो रहे पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। पहले दिन कुल 4 गोल्ड के साथ 11 पदक जीतने वाले भारत ने दूसरे दिन अभी तक कुल 12 और पदक जीत लिए हैं। इसमें एक गोल्ड भी शामिल है। भारत की दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 रेस में 56.36 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता है। वह 2024 में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। दीप्ति के अलावा अशोक ने पावर लिफ्टिंग में सिल्वर और मनीष नरवाल ने शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता। भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक जीतकर भारत की रफ्तार बरकरार रखी है।   

 

पहले दिन शानदार प्रदर्शन करके 4 गोल्ड जीतने के बाद दूसरे दिन भी भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है। पावर लिफ्टिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, शॉटपुट और भाला फेंक में भी पदक जीते हैं। मंगलवार को गोल्ड जीतने वाली तेलंगाना की 23 वर्षीय खिलाड़ी दीप्ति दो बार पैरा विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी है और 2024 में स्वर्ण जीता था। उन्होंने पैरालम्पिक में भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। जापान की नीना कान्नो ने 58 . 92 सेकंड का समय निकालकर रजत और अकाने कातो ने एक मिनट 00.26 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। बता दें कि टी20 श्रेणी में बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं जिन्हें सूचना समझने, एकाग्रता बनाने और तकनीकी रणनीति पर अमल करने में दिक्कत होती है।

दूसरे दिन का हाल

भारत के अशोक ने एशियाई पैरा खेलों में पुरूषों की 65 किलो पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं, मनीष नरवाल ने एशियाई पैरा खेलों में मंगलवार को पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लॉस एंजिलिस पैरालम्पिक 2028 का कोटा भी हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें:  Asian Para Games: निशानेबाजी में भारत की मोना जीतीं गोल्ड, अवनि को मिला सिल्वर

 

रवि बेबी साहाना और प्राची दुबे एशियाई पैरा खेलों में स्टैंडिंग श्रेणी में पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई जबकि भारत ने मंगलवार को टेबल टेनिस में चार कांस्य पदक जीते। पैरालम्पिक पदक विजेता भाविना पटेल, सोनलबेन पटेल, प्राची और साहाना महिला एकल स्पर्धा में अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पैरालम्पिक पदक विजेताओं से हार गई। 

भारत का पहला दिन कैसा रहा?

पैरा एशियन गेम्स में भारत का पहला दिन शानदार रहा। पहले ही दिन भारत ने 4 गोल्ड मेडल समेत कुल 11 मेडल जीते। इसमें से एक-एक गोल्ड शूटिंग, एथलेटिक्स, जूडो और स्विमिंग में आया। मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में, निषाद कुमार ने लंबी कूद में, सौम्या ने 15000 की रेस में और रिंकू हुड्डा ने भाला फेंक में गोल्ड जीता।

 

तीरंदाजी में शीतल देवी ने पहलें सिंगल्स में और फिर राकेश कुमार के साथ मिक्स्ड टीम में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जूडो में कोकिला ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, कपिल परमार ने कांस्य पदक जीता। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं चिन्मय सुतार, जिन्होंने रणजी में मारे 400 रन? पिता सचिन के साथ खेले

मेडल टैली का हाल कैसा है?

खबर लिखे जाने तक चीन ने कुल 34 गोल्ड मेडल जीतकर पहले स्थान पर कब्जा बना रखा था। दूसरे नंबर पर जापान ने 8, तीसरे नंबर पर ईरान ने 7, चौथे नंबर पर मौजूद साउथ कोरिया ने 7, पांचवें पर उज्बेकिस्तान ने 6 और छठे नंबर पर मौजूद भारत ने कुल 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। अब तक भारत के पदकों की संख्या 23 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक 5 गोल्ड के अलावा 8 रजत और 9 कांस्य पदक भी जीते हैं। 

Related Topic:#Para Asian Games

और पढ़ें