logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PKL ऑक्शन 2025: शादलू को गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपए में खरीदा

पिछले सीजन के मोस्ट वैल्यएबल प्लेयर मोहम्मदरेजा शादलू को गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपए में खरीदा है। ईरान के ऑलराउडंर शादलू के लिए लगातार तीसरे ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए से ऊपर की बोली लगी है।

Mohammadreza Shadloui

मोहम्मदरेजा शादलू। (Photo Credit: Haryana Steelers/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू हो गया है। मुंबई में आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय ऑक्शन के पहले दिन (31 मई) सबसे पहले बोली ईरान के दिग्गज ऑलराउडंर मोहम्मदरेजा शादलू पर लगी। पिछले सीजन के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) शादलू को गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।

 

शादलू के लिए तेलुगू टाइटंस, बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स में जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। चंद सेकंड में बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स ने शादलू की कीमत 1.75 करोड़ रुपए के पार पहुंचाया। इसके बाद गुजरात जायंट्स ने एंट्री मारी और इस खिलाड़ी को रिकॉर्ड कीमत में अपनी टीम में शामिल कर लिया। शादलू के लिए लगातार तीसरे सीजन में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगी है। पिछले सीजन उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2 करोड़ 7 लाख रुपए में खरीदा था।

 

यह भी पढ़ें: सचिन यादव ने जीता सिल्वर, अरशद नदीम को दी कड़ी टक्कर

 

गुजरात जायंट्स ने क्यों खेला इतना बड़ा दांव?

 

मोहम्मदरेजा शादलू पीकेएल-10 ऑक्शन में 2.35 करोड़ रुपए में बिके थे। इसके साथ ही वह पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उनके लिए पुनेरी पलटन ने यह रिकॉर्ड बोली लगाई थी। शादलू ने पुनेरी पलटन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सीजन में 99 टैकल पॉइंट्स हासिल कर उन्हें चैंपियन बनाया था। शादलू की बदौलत पुनेरी पलटन ने अपना खिताबी सूखा खत्म किया।

 

यह भी पढ़ें: PKL 2025 ऑक्शन की कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग, क्या हैं नियम? सब जानिए

 

इसके बाद वह हरियाणा स्टीलर्स से जुड़े। शादलू ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्टीलर्स को पहला खिताब दिलाया। अब उन्हें गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। यह टीम भी कभी पीकेएल चैंपियन नहीं बन पाई है। इस ख्वाब को पूरा करने के लिए गुजरात जायंट्स ने शादलू पर बड़ा दांव खेला है। पिछले ऑक्शन में सचिन तंवर सबसे महंगे बिके थे। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2 करोड़ 15 लाख रुपए में खरीदा था। इस बार के ऑक्शन में पहली बोली ही सचिन तंवर के पार चली गई।

Related Topic:#PKL

और पढ़ें