logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी के सलाहकार का बेटा एशियन गेम्स में कैसे पहुंच गया? पूरी कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण सान्याल एशियन गेम्स 2026 में उतरने वाले हैं। वरुण MMA फाइटर हैं। पढ़िए उनकी पूरी कहानी।

Sanjiv Sanyal Son Varun Sanyal

संजीव सान्याल और उनके बेटे वरुण सान्याल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 का आगाज होने वाला है। भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में 500 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे। इन खिलाड़ियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण सान्याल भी शामिल हैं। MMA फाइटर वरुण 77 किग्रा भार वर्ग में भारत की एशियन गेम्स टीम में शामिल हैं।

लंदन से MBA की डिग्री हासिल कर चुके हैं वरुण

सिंगापुर में पले-बढ़े वरुण लंदन की लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल कर चुके हैं। उन्हें इंग्लैंड में रहने के दौरान ही MMA के बारे में पता चला। शुरू में उन्हें सेल्फ-डिफेंस और फिट रहने के लिए इसमें जाना चाहा लेकिन इससे उन्हें अपनी कॉम्पिटिटिव भावना को जाहिर करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने MMA में करियर बनाने का सोच लिया। 

 

वरुण के पिता संजीव खेलों के फैन रहे हैं लेकिन वह MMA में शारीरिक जोखिमों को देखते हुए नहीं चाहते थे कि उनका बेटा इस खेल में जाए। उन्हें वरुण के करियर की भी चिंता थी। वरुण ने खेल वेबसाइट स्पोर्ट्स्टार को बताया है कि उनके पिता को असल में इस खेल या इसमें करियर की संभावनाओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, चीन को 1-0 से हराया

इंग्लैंड में प्रैक्टिस कर रहे हैं वरुण

वरुण ने जुलाई 2022 में एमेच्योर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके अगले साल उन्होंने इंडियन नेशनल एमेच्योर चैंपियनशिप जीती, जिससे उन्हें वर्ल्ड एमेच्योर चैंपियनशिप में जगह मिली। यहां उन्होंने साउथ अफ्रीकी चैंपियन लियाम शुल्ज और अफ्रीकी चैंपियन पेड्रो कैलेम्बेला को हराया। हालांकि बाद में वह जे मचाडो से हार गए। जे मचाडो आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बने। 

 

वरुण अब बड़े खिलाड़ियों के सामने बेहतर चुनौती पेश करने के लिए जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने खुद को बेहतरीन फाइटर्स के खिलाफ परखा भी है। वह फिलहाल इंग्लैंड में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इंग्लैंड में उन्होंने मारियो पिंटो और लुइस सदरलैंड जैसे हैवीवेट फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग की है। ये दोनों फाइटर्स UFC में फाइट कर चुके हैं। वरुण ने ऑस्ट्रेलिया में भी UFC के दावेदारों के साथ ट्रेनिंग की है। वह भारत में होने पर गुड़गांव के 'वॉरियर्स कोव' में ट्रेनिंग करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Odisha T20 League 2026: अब शुरू हुई ओडिशा टी20 लीग, क्या है इसका फॉर्मेट?

एशियन गेम्स में कैसे पहुंचे वरुण?

वरुण ने इस साल चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। सरकार के नियमों के अनुसार, इस ब्रॉन्ज ने उनकी एशियन गेम्स में जगह पक्की कर दी। इससे पहले उन्होंने नेशनल एमेच्योर टाइटल और भारत के लिए सेलेक्शन ट्रायल्स जीते थे। 

 

वरुण ने जून में मुंबई में 'वॉरियर्स ड्रीम सीरीज 17' में अपनी पहली प्रोफेशनल MMA फाइट के पहले ही राउंड में करण नितिन चौहान को 'रियर-नेकेड चोक' से हराया था, जिसके बाद उन्हें एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल कर लिया गया। वरुण कहते हैं कि उनके पिता की वजह से लोगों की उन पर नजरें रहेंगी लेकिन वह चाहते हैं लोग उन्हें उनकी फाइट की वजह से जानें।


और पढ़ें