logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'प्यार है लेकिन...' क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी, मंगेतर आकृति ने किया एलान

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। आकृति ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी।

Prithvi Shaw Akriti Agarwal

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई की तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ में भी भूचाल आ गया है। पृथ्वी की सगाई टूट गई है। उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। आकृति ने लिखा कि उन दोनों के फ्यूचर गोल्स और परिस्थितियां अलग हैं, जिस वजह से उन्होंने एक-दूसरे से दूरियां बना ली है।

 

पृथ्वी और आकृति की इस साल मार्च में सगाई हुई थी। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए रिश्ते का ऐलान किया था। इसके बाद जुलाई में दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। आकृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें कई बार धोखा मिला और सारे अफवाह सच हैं, जिससे अटकलें लगाई जाने लगी कि उनका पृथ्वी के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। हालांकि आकृति ने कहा था कि वह पोस्ट पृथ्वी से जुड़ा नहीं था। इसके कुछ ही महीनों बाद अब उन्होंने एलान किया है कि दोनों अलग हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: शूटिंग रेंज के पास होटल नहीं... एशियन गेम्स में अब निशानेबाजी टीम ने उठाए सवाल

आकृति बोलीं - प्यार है लेकिन...

पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल आकृति ने पृथ्वी के साथ रिश्ता खत्म करने का एलान करते हुए लिखा, 'भारी मन से मैं यह बताना चाहती हूं कि मैंने और मेरे मंगेतर ने फ्यूचर के अलग-अलग गोल्स और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'हमारे बीच प्यार है और एक-दूसरे की परवाह करते हैं लेकिन हमने यह स्वीकार लिया है कि हमारी राहें एक साथ नहीं हैं। अपनी जिम्मेदारियों और मौजूदा हालात को देखते हुए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।'

 

यह भी पढ़ें: न रूम मिल रहे न खाना, 14 घंटे इंतजार... एशियन गेम्स में बदतइंतजामी की हदें पार

आकृति ने अपने पोस्ट में लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके बीच क्या हुआ, इस बारे में किसी तरह की अटकलें न लगाएं।

Related Topic:#Prithvi shaw

और पढ़ें