logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिंधु और लक्ष्य ने सिंगापुर ओपन के क्वार्टर-फाइनल में बनाई जगह, प्रणय बाहर

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सिंगापुर ओपन के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-5 का हराने वाले एचएस प्रणय बाहर हो गए हैं।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन, Photo Credit: PTI

सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचा दिया है। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने जहां महिला और पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई है। वहीं सात्विक साइराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो ने डबल्स और मिक्सड डबल्स के अंतिम-8 में एंट्री ले ली है। वहीं वर्ल्ड नंबर-5 हराने वाले एचएस प्रणय बाहर हो गए हैं। 

 

सिंधु ने गुरुवार (28 मई) को 37 मिनट के भीतर जापान की रिको गुंजी को 21-9, 21-12 से हराया। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया की आन से यंग से होगा। सिंधु कभी भी ओलंपिक चैंपियन यंग को हरा नहीं सकी हैं और आठ बार उनसे पराजित हो चुकी हैं। पिछली हार 2025 चाइना ओपन में मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट को ट्रायल्स में नहीं उतरने देगा WFI? सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

लक्ष्य के सामने जापानी चुनौती

स्टार शटलर लक्ष्य सेन का सामना दूसरी सीड कुनलावुत विदितसर्ण से हो रहा था। विदितसर्ण ने महज 2 पॉइंट्स के बाद पीठ की समस्या के कारण रिटायर होने का फैसला किया, जिससे लक्ष्य को क्वार्टर-फाइनल में एंट्री मिल गई। अब 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य का सामना जापान के कोकी वातानाबे से होगा।  

 

मेंस डबल्स में चौथी वरीयता प्राप्त सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के ली झि हुइ और यांग पो सुआन को एक घंटे तक चले मुकाबले में 21 -15, 11-21, 21-18 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका सामना मलेशिया के खाइ शिंग कांग और आरोन ताइ से होगा।  

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान, 4 भारतीय महिलाओं को मौका

 

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो भी अंतिम आठ में पहुंच गए, जिन्होंने जापान की युता वातानाबे और माया तागुची को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी। अब उनका सामना कोरिया के किम जाए हियोन जांग और हा जियोंग तथा मलेशिया के चेन तांग जिये और तोह ई वेइ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। प्रणय आखिरी गेम में बुरी तरह पिछड़ गए और 61 मिनट तक चले मैच में घरेलू दावेदार लोह कीन यू से 18-21, 21-16, 15-21 से हार गए।


और पढ़ें