logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ दांव पर, आखिरी मैच से पहले चहल को टीम में किया शामिल

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच से पहले बड़ा बदलाव किया है। चोटिल रवि सिंह की जगह उसने ईमानजोत चहल को साइन किया है।

Rajasthan Royals IPL 2026 RR Team

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ में 3 टीमें जगह बना चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब प्लेऑफ के एक स्पॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच सीधी टक्कर है। इनमें RR सबसे मजबूत दावेदार है। उसके पास 13 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। 

 

RR फिलहाल चौथे पायदान पर है। उसे अपने आखिरी मुकाबले में रविवार (24 मई) को मुंबई इंडियंस (RR) से भिड़ना है। अगर RR यह मुकाबला जीत जाती है, तो प्लेऑफ में एंट्री ले लेगी, क्योंकि PBKS, KKR और DC के पास 16 पॉइंट्स तक पहुंचने का कोई मौका नहीं है। RR और MI के बीच दोपहर में मैच होगा, जिस पर प्लेऑफ की रेस में शामिल सभी टीमों की नजरें रहने वाली हैं। इस अहम मुकाबले से पहले RR ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है।

 

यह भी पढ़ें: सूर्या पर गिरने वाली है गाज, अजीत अगरकर नहीं गंभीर सुनाएंगे आखिरी फैसला

RR की टीम में चहल की एंट्री

रियान पराग की कप्तानी वाली RR की टीम ने चोटिल रवि सिंह की जगह ईमानजोत चहल को साइन किया है। रवि हैमस्ट्रिंग की इंजरी के चलते IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें RR ने पिछले ऑक्शन में 95 लाख रुपये में खरीदा था। विकेटकीपर बल्लेबाज रवि को एक ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 गेंद में 4 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद चोट के चलते उनका सीजन खत्म हो गया, जिससे चहल को मौका मिला है।

 

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली HC ने एशियाड ट्रायल्स में भाग लेने की दी मंजूरी

कौन हैं ईमानजोत चहल?

21 साल के चहल दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। साथ ही वह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी करते हैं। चहल घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। पटियाला के इस ऑलराउंडर ने सीनियर लेवल पर अब तक कोई टी20 और वनडे मुकाबला नहीं खेला है। उनके पास 3 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 105 रन बनाने के अलावा 11 विकेट झटके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 83 है। उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू अक्टूबर 2024 में किया था। पिछले रणजी सीजन में उन्हें एक ही मैच खेलने का मौका मिला। RR ने चहल को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में जोड़ा है।


और पढ़ें