logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RCB vs CSK: विराट कोहली फिर मचाएंगे धमाल, कहां फ्री में देखें मैच? ट्रिक जानिए

आज की शाम का इंतजार हर किसी को है। एक बार फिर विराट कोहली, RCB को जिताने उतरने वाले हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देखते ही देखते इंडियन प्रीमियर लीग 2026, अपने 11वें मैच में पहुंच गया है। यह मैच, बेहद शानदार होने वाला है क्योंकि मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हो रहा है। दोनों टीमों के दो दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। एक ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम विराट कोहली हैं, दूसरी तरफ वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन हैं।

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इस महामुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। मैच मैदान से ज्यादा, सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। दोनों टीमों का मुकाबला, जब-जब हुआ, शोर खूब मचा। करोड़ों दर्शक ऑनलाइन देखने के लिए तैयार हैं, स्टेडियम तो खचाखच भरा ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: 10वां मैच, दबदबे की जंग, फ्री में कहां देखें? ट्रिक जानिए

मैच में मजबूत कौन है?

RCB पिछले सीजन चैंपियन बनकर आ रहा है। इस बार भी टीम घरेलू मैदान पर अच्छी शुरुआत कर चुकी है। खास बात यह है कि RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी और जैकब डफी जैसे गेंदबाज हैं, जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। घरेलू मैदान पर उनका प्लान गजब का है। 

कमजोर कौन है?

चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। यह टीम लगातार 2 मैच हार चुकी है, अभी तक पूरी टीम सही लय में नहीं आई है। महेंद्र सिंह धोनी मैच से दूर हैं, टीम को सही रणनीतिकार नहीं मिल पा रहा है। संजू सैमसन और दूसरे टॉप बल्लेबाज पिच पर आते ही आउट हो जा रहे हैं। RCB लगातार जीत से उत्साहित है, जो CSK का मनोबल तोड़ रही है। RCB में युवा और अनुभवी दोनों तरह के खिलाड़ी हैं। CSK को बेहतर फॉर्म की तलाश है। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, IPL में जड़ा 50वां अर्धशतक

पिच किसके लिए बेहतर है?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, गेंदबाजों के लिए बेहतर है लेकिन सामने विराट कोहली जैसा बल्लेबाज हो तो मैच का रुख ही पलट सकता है। जो तेज गेंदबाज हैं, उन्हीं से उम्मीद की जा सकती है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर औसत स्कोर 174 के आसपास रहा है। अगर कोई टीम 200 पार कर जाती है तो वह अपेक्षाकृत ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकती है। 

मौसम किसके साथ है?

बारिश की संभावना तो है लेकिन इसकी वजह से मैच पर असर पड़ने की आशंका कम है।

यह भी पढ़ें: टूट ही जाएगा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड? एक पाकिस्तानी भी पड़ा है पीछे

SRH VS CSK: संभावित प्लेइंग 11 क्या है?

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा शामिल हैं।

  • चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, नूर अहमद या गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज या जेमी ओवरटन, खलील अहमद और राहुल चाहर या अकील हुसैन शामिल हैं।

कहां और कब मुफ्त में देखें मुकाबला?

मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच की शुरुआत 7.30 पर होगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी और हरियाणवी में भी आप मैच देख सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन अगर मैच स्ट्रीम करना चाहते हैं तो आप जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। एयरटेल और जियो जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने IPL स्पेशल डेटा पैक भी शुरू किया है। आप के पास अगर सब्सक्रिप्शन है तो फ्री में देख सकते हैं। 


और पढ़ें