logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SRH vs LSG: 10वां मैच, दबदबे की जंग, फ्री में कहां देखें? ट्रिक जानिए

टाटा IPL 2026 का 10वां मुकाबला, सन राइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होने वाला है। कहां देखें, कब शुरू होगा मैच, सब जानिए।

SRH

सन राइजर्स हैदराबाद की टीम वापसी के लिए तैयार है। Photo Credit: SRH/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

28 मार्च से शुरू इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) अब अपने 10वें मैच में पहुंच चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दोनों टीमें अभी उस मौके के इंतजार में हैं कि जीत का सेहरा सिर पर बंधे। वैसे को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ SRH ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन LSG को बड़े धमाके का इंतजार है। दोनों टीमें रविवार को हैदराबाद में आमने-सामने भिड़ने वाली हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बुरी तरह हारकर शुरू किया, लेकिन दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अच्छी जीत हासिल की। उनकी बल्लेबाजी अब ज्यादा मजबूत और व्यवस्थित नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: DC vs MI: रिजवी ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

SRH के लिए चुनौती क्या है?

दोनों मैचों में उन्होंने 200 रन बनाए, KKR के खिलाफ ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दी जिससे मिडिल ऑर्डर भी अच्छा खेल सका। गेंदबाजी भी पहले मैच की तुलना में बेहतर रही। अब घरेलू मैदान पर SRH अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार बनाए रखना चाहेगी और गेंदबाजी में और सुधार करना चाहेगी।

LSG किस मौके के इंतजार में है?

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत को ओपनिंग पर भेजना भारी पड़ा। शुरुआती विकेट गिरने के बाद मिडिल ऑर्डर संभल नहीं पाया और टीम सिर्फ 141 रन ही बना पाई। इससे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया। अब LSG को तय करना है कि ऋषभ पंत को फिर ओपनिंग पर भेजें या पुरानी बैटिंग ऑर्डर पर वापस लौटें। 

यह भी पढ़ें: जब मिले आशीष नेहरा और वैभव सूर्यवंशी, तो ग्राउंड में कुछ ऐसा हुआ जो हो गया वायरल

कहां खेले जाएगा मुकाबला?

यह मुकाबला 5 अप्रैल दोपहर 3.30 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।

पिच रिपोर्ट: रन तो खूब बरसेंगे

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच शानदार है। यहां बल्लेबाजों को कमाल का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है। सन राइजर्स हैदराबाद तेज पारी खेलती है और गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करती है। यह पिच भी, SRH के लिए होम ग्राउंड जैसा है। IPL 2025 के सीजन में भी यहीं SRH ने 286 रन बनाए थे। हालांकि पिछले कुछ घरेलू मैचों में औसत स्कोर भी देखने को मिले हैं। 

मौसम कैसा रहेगा?

तेलंगाना में 7 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी है। बारिश होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। गरज तड़क के साथ बारिश भी हो सकती है।

आंकड़ों में कौन किस पर भारी पड़ सकता है?

अगर बात इस पिच की करें तो यहां SRH भारी पड़ सकती है लेकिन अभी आंकड़े LSG के पक्ष में है। इस टीम ने SRH को 4-2 से हराया है। पिछले साल हैदराबाद में ही LSG ने 190 रन के लक्ष्य को सिर्फ 16.1 ओवर में चेज कर जीत हासिल की थी।

दिग्गज जो नहीं खेलेंगे 

मैच से ब्रायडन कार्स ने दूरी बनाई है। वह चोटिल हो गए हैं। अगर फिट हुए तो डेविड पेन की जगह खेल सकते हैं। पैट कमिंस इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। LSG के सारे दिग्गज खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं। दोनों टीमें इस मैच को अपने प्लेइंग इलेवन को सेट करने के लिए बेकरार हैं। 

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने घर में ही CSK को 5 विकेट से हराया, अय्यर ने ठोकी फिफ्टी

संभावित टीम क्या हो सकती है?

  • SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार/हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पायने/ब्रायडन कार्से।
  • LSG: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, दिगवेश राठी

मैच कब शुरू होगा?

मैच के लिए दोनों टीमें, दोपहर 3 बजे टॉस करेंगी। मैच की शुरुआत दोपहर 3.30 पर होगी।

कहां देखें?

इंडियन प्रीमियर लीग का यह मैच भी टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। ऑनलाइन अगर मैच स्ट्रीम करना चाहते हैं तो आप जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। अगर आपके डेटा पैक में हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन फ्री है तो आप मुफ्त में भी इसे देख सकते हैं।  


और पढ़ें