logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शुभमन गिल ने जीत लिया टॉस, GT की पहले फील्डिंग, क्वालिफायर 1 में RCB की हार तय!

IPL 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

RCB vs GT IPL 2026

धर्मशाला में टॉस का सिक्का उछालते RCB के कप्तान रजत पाटीदार, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने है। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन ने कहा कि टीम में एक में एक बदलाव है। अरशद खान की जगह कुलवंत खेजरोलिया खेल रहे हैं। RCB ने भी एक बदलाव किया है। इस बड़े मुकाबले में जैकब डफी को मौका दिया गया है।

टॉस होते ही RCB की हार तय?

RCB और GT के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम क्वालिफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। धर्मशाला में इस सीजन के मैचों का रिकॉर्ड देखें तो शायद RCB को क्वालिफायर 2 खेलना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां डिफेंड करना आसान नहीं है। 

 

धर्मशाला में इस सीजन 2 रात के मुकाबले खेले गए हैं। इन दोनों ही मैचों में रन चेज करने वाली टीम जीती है। अब जब क्वालिफर 1 में GT ने चेज करने का फैसला कर ही लिया है, तो RCB की हार तय लग रही है।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली या शुभमन गिल, IPL प्लेऑफ में किसके नाम है सबसे ज्यादा रन?

शेफर्ड या सुयश, कौन होगा इम्पैक्ट सब?

RCB के लिए फिल सॉल्ट आज भी नहीं खेल रहे हैं। वह फिट होकर भारत लौट आए हैं लेकिन न प्लेइंग-XI और न ही इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में उनका नाम है। डफी के खेलने का मतलब है कि रोमारियो शेफर्ड या सुयश शर्मा में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा जाएगा। RCB की बल्लेबाजी लड़खड़ाती है तो किसी बैटर की जगह शेफर्ड दिख सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो GT की बल्लेबाजी के दौरान RCB को स्पिनर की जरूरत पड़ने पर सुयश आ सकते हैं। GT के इम्पैक्ट प्लेयर राहुल तेवतिया हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक, पंत, बुमराह सब फ्लॉप, IPL 2026 में महंगे और दिग्गज खिलाड़ी रहे फिसड्डी

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर


और पढ़ें