logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RCB vs GT: पहले बैटिंग या बॉलिंग, धर्मशाला में जीत का क्या है सीक्रेट?

IPL 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। पढ़िए धर्मशाला में टॉस फैक्टर कितना काम करेगा।

Dharamshala Virat Kohli IPL 2026

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में बैटिंग करने जाते विराट कोहली, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले क्वालिफायर में आज (26 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) का आमना-सामना होना है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB और GT के होने वाले इस बड़े मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे फाइनल में एंट्री लेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता का इंतजार करना होगा।

 

RCB इस सीजन की सबसे मजबूत टीम नजर आई है, जबकि GT बेहतरीन फॉर्म में है। उसने पिछले 7 मैचों में 6 जीत हासिल की है। दोनों टीमें बराबरी की नजर आ रही हैं। ऐसे में धर्मशाला में एक जोरदार टक्कर की उम्मीद की जा रही है। इस मुकाबले में टॉस जीतना बेहद अहम होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि धर्मशाला में खेले गए इस सीजन के मैचों के आंकड़ों से ही साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम जीतने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली या शुभमन गिल, IPL प्लेऑफ में किसके नाम है सबसे ज्यादा रन?

क्या कहते हैं धर्मशाला के आंकड़े?

धर्मशाला में इस IPL सीजन में अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं। ये तीनों ही मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं। हर बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि जीत उन्हें सिर्फ एक ही मैच में मिली है। RCB ने 17 मई को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 222 रन टांगने के बाद पंजाब किंग्स को 199/8 के स्कोर पर ही रोक 23 रन से जीत दर्ज की थी। इस सीजन धर्मशाला में टोटल डिफेंड का यह इकलौता उदाहरण है। गौर करने वाली बात है कि यह दिन का मैच था। वहीं रात्रि के मैचों में रन चेज करने वाली टीमें जीती हैं।

 

RCB और GT का मैच भी रात में खेला जाने वाला है। ऐसे में टॉस जीतकर कोई भी टीम पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगी और उसके जीतने के चांसेज ज्यादा होंगे। धर्मशाला में रात में तापमान गिरने के बाद पिच सेटल होती है, जिससे बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। इस कारण यहां टोटल डिफेंड करना हमेशा मुश्किल रहा है। हल्की हवा में मिस हिट भी काफी दूर तक जाती है।

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक, पंत, बुमराह सब फ्लॉप, IPL 2026 में महंगे और दिग्गज खिलाड़ी रहे फिसड्डी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, फिल सॉल्ट/वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी/सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर/मानव सुथार


और पढ़ें