logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'IPL असली क्रिकेट से ज्यादा मूवी है...', PSL क्रिकेटर के बयान पर बवाल

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रॉसौ ने आईपीएल लीग को लेकर सनसनीखेज बयान दिया। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

news image

Rillie Rossouw, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जहां एक तरफ भारत में आईपीएल लीग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग में कई इंटरनेशनल प्लेयर्स खेल रहे हैं। इसी बीच पीएसएल में खेल रहे अफ्रीकी खिलाड़ी राइली रॉसौ का बयान वायरल हो रहा है। राइली रॉसौ ने आईपीएल और पीएसएल की तुलना करते हुए कहा कि आईपीएल लीग में खेल ज्यादा फिल्म जैसा लगता है। इस अजीबो-गरीब बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

 

राइली रॉसौ 10 अप्रैल को कराची में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम की ओर से खेल रहे थे, जिसने रावलपिंडी को 61 रनों से हराया था। इस मैच के बाद राइली रॉसौ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मैच के बाद ही राइली रॉसौ ने एक रिपोर्टर से बातचीत के दौरान यह बयान दिया था। इस बयान को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH: प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट क्या है, कहां फ्री में देखें? सब जानिए

आईपीएल के बारे में राइली रॉसौ ने क्या कहा?

 

आईपीएल के बारे में रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'IPL एक बेहद लंबा टूर्नामेंट है, जबकि PSL एक छोटा टूर्नामेंट है, जहां मुकाबला बहुत ज्यादा मुश्किल होता है।” इसके बाद उन्होंने कहा,  'IPL क्रिकेट से कहीं ज्यादा एक फिल्म जैसा लगता है।'

 

पाकिस्तान के पीसीएल के चेयरमैन मौसिन नकवी ने पीसीएल को लेकर कहा है,'पीएसएल अब निवेश का बड़ा बाजार बन गया है और वह दिन दूर नहीं जब पीसीएल दुनिया का नंबर 1 लीग बन जाएगा।'

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पावरप्ले में विकेट गंवाना पड़ा भारी? 15 मैचों में टीमों ने चुकाई कीमत

राइली के बयान पर लोगों की क्या है राय ?

 

सोशल मीडिया पर ममता कुमारी नाम की एक महिला ने कहा, 'वह साफ तौर पर IPL का हिस्सा न बन पाने और बड़ा पैसा कमाने का मौका गंवाने का दुख मना रहा है।' इसके अलावा कई लोगों ने राइली के बयान का विरोध भी किया है।

 

दूसरे व्यक्ति नट्टी ने कहा, 'हर पाकिस्तानी अपने विदेशी खिलाड़ियों से IPL की तुलना PSL से करवाने की कोशिश करता है। IPL के लगभग 20 सालों में कभी किसी को इसकी तुलना विदेश के किसी टूर्नामेंट से करते नहीं देखा।'

 


तीसरे व्यक्ति राजेश ने कहा, 'छोटे लोग हमेशा अपने से बड़े लोगों से तुलना करते हैं, जबकि बड़े लोग ऐसे काम करने से बचते हैं।' कुछ भी हो, उनके बयान पर लोगों का खूब गुस्सा फूट रहा है। 

Related Topic:#Sports News#IPL 2026

और पढ़ें