logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डगआउट में बैठकर ई-सिगरेट पीते दिखाई दिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग

मंगलवार को पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान रियान पराग वेप यानी ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Riyan Parag Caught Vaping

वेप करते रियान पराग, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 6  विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पंजाब का विजय रथ तो रोक लिया लेकिन इस मैच के बाद अब टीम के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। इस रोमांचक मैच के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप यानी ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

यह घटना राजस्थान की पारी के दौरान 16वें ओवर की है। जिसमें पराग को ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के बीच आराम से ई-सिगरेट पीते देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि यह फुटेज ठीक उसी समय सामने आई जब रियान पराग 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौटे थे। रियान पराग की इस हरकत के बाद अब खेल भावना और अनुशासन को  लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: DC-KKR-MI-LSG की राह मुश्किल, प्लेऑफ में एंट्री के लिए क्या है समीकरण?

 

क्या कहते हैं नियम?

वेप को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्टेजियम के अंदर खिलाडियों के व्यवहार को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही  स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम या डगआउट में तंबाकू या संबंधित उत्पादों का उपयोग करने पर बैन लगा हुआ है। ऐसे में अब रियान प्रयाग पर कार्रवाई हो सकती है। 

 

ई-सिगरेट पर लगा है बैन

हैरानी की बात यह है कि भारत में ई-सिगरेट पर पहले से ही बैन लगा है। भारत सरकार ने 'ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019' के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा रखा है। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता गहै और जेल की सजा भी हो सकती है। इस अधिनियम के तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन के साथ-साथ स्टॉक रखने पर भी रोक है। अब सवाल यह है कि क्या रियान पराग पर इस अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है? हालांकि, इसकी संभावना कम लगती है लेकिन BCCI के नियमों के अनुसार, रियान पराग पर जुर्माना लगाया जा सकता है। 

BCCI ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद BCCI से इस मामले पर जवाब मांगा जा रहा है। लोग रियान पराग पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि BCCI इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रियान पराग पर कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले पर BCCI ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: DC-KKR-MI-LSG की राह मुश्किल, प्लेऑफ में एंट्री के लिए क्या है समीकरण?

 

पहले भी लग चुका है जुर्माना

राजस्थान की टीम का इस सीजन का यह दूसरा अनुशासन से जुड़ा विवाद है। इससे पहले भी टीम पर अनुशासनात्मक कार्रावई हो चुकी है। टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर 10 अप्रैल को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान डगआउट के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखे गए थे। हालांकि, ऐसा करना BCCI के नियमों के खिलाफ है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद BCCI ने कार्रवाई की और रोमी भिंडर पर  1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था और उन्हें एक आधिकारिक चेतावनी भी दी गई थी। 


और पढ़ें