logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रियान पराग पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में BCCI, वेपिंग मामले में किया जवाब तलब

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग कर मुश्किलों में घिर गए हैं। BCCI ने इस मामले में उनको जवाब तलब किया है।

Riyan Parag Vape

ड्रेसिंग में वेपिंग करते रियान पराग, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। वह 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। मंगलवार (28) की रात न्यू चंडीगढ़ में उसने पंजाब किंग्स (PBKS) के विजयरथ को रोका और प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दिए। 

 

RR की टीम मैदान पर तो अच्छा कर रही है लेकिन सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के ऑफ फील्ड व्यवहार से वह विवादों से दूर नहीं रह पा रही है। अब टीम के कप्तान रियान पराग मुश्किलों में घिर गए हैं। वह PBKS के खिलाफ मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते देखे गए, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें जवाब तलब किया है।

 

यह भी पढ़ें: RCB ने जिस पिच पर बनाए 240, उसी पिच पर SRH से भिड़ेगी MI, आज फिर बरसेंगे रन?

पराग पर होगी कार्रवाई?

RR ने PBKS के खिलाफ 223 रन के टारगेट को 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम की इस जीत में कप्तान पराग ने 16 गेंद में 29 रन का योगदान दिया। वह जब आउट होकर ड्रेसिंग रूम पहुंचे तब कैमरे में वह वेपिंग करते पकड़े गए। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। IPL के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम और डगआउट में स्मोकिंग, जिसमें ई-सिगरेट और वेप भी शामिल हैं, पूरी तरह से बैन है। ऐसे में फैंस और क्रिकेट जगत से तीखी प्रतिक्रिया आई। 

 

सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद BCCI की भी इस ओर ध्यान आया है और उसने पराग से जवाब मांगा है। एक सूत्र ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बताया, 'हम इस मामले पर पराग से जवाब मांगेंगे क्योंकि वेपिंग की इजाजत नहीं है। उनके जवाब के आधार पर IPL आगे की कार्रवाई करेगा।'

 

बता दें भारत में भी Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) 2019 के तहत वेपिंग डिवाइस गैरकानूनी है। नियमों का उल्लंघन करने पर 60 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।

 

यह भी पढ़ें: थॉमस कप फाइनल्स में हारे लक्ष्य सेन, चीन से पिछड़ा भारत

कुछ दिन पहले फंसे थे RR के मैनेजर

RR फ्रेंचाइजी के मैनेजर रोमी भिंडर कुछ ही दिनों पहले मुश्किलों में फंसे थे। वह गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले के दौरान मोबाईल इस्तेमाल करते दिखे थे। इसके बाद IPL एंटी करप्शन यूनिट ने उन्हें उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी थी।


और पढ़ें