logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MI के लिए बुरी खबर! PBKS के खिलाफ रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे? चोट पर आया अपडेट

रोहित शर्मा 12 अप्रैल को बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL 2026 के 20वें मैच में चोटिल हो गए थे। इस चोट के बाद, PBKS के खिलाफ उनके खेले पर सस्पेंस बन गया है।

Rohit Sharma hamstring injury

रोहित शर्मा को फिजियो देख रहे हैं। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम को न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि उसके सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए। 241 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन अचानक उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। अब, उनकी चोट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया है।

 

12 अप्रैल को खेले गए IPL 2026 के 20वें मैच में मुंबई की पारी के 5.2 ओवर में जब टीम बिना विकेट खोए 57 रन बना चुकी थी, तभी रोहित ने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की शिकायत की। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए और दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे। उनकी गैरमौजूदगी का असर टीम पर साफ दिखा और मुंबई लक्ष्य से पीछे रह गई।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 241 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई मुंबई, 18 रन से जीता बेंगलुरु

अगले मैच पर संशय बरकरार

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं। क्रिकबज के रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी चोट की गंभीरता जानने के लिए स्कैन कराया जाएगा। 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनका खेलना पूरी तरह फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। फिलहाल टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

हालांकि, चोटिल होने से पहले रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम 231 मैचों में हासिल किया और अब उनके नाम 6,013 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में उनके बाद सूर्यकुमार यादव का नाम आता है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 MI vs RCB: दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली, केएल राहुल को पछाड़ा

हैमस्ट्रिंग की चोट कितनी खतरनाक है?

हैमस्ट्रिंग इंजरी क्रिकेटर्स में एक आम समस्या है, जो अक्सर तेज दौड़ने या अचानक स्प्रिंट लगाने के दौरान होती है। इसकी गंभीरता तीन ग्रेड में बांटी जाती है। ग्रेड 1 सबसे हल्की होती है, जिसमें मसल सिर्फ खिंचती है और खिलाड़ी कुछ दिनों के आराम से वापसी कर सकता है। ग्रेड 2 में मसल का आंशिक रूप से फटना शामिल होता है, जिससे तेज दर्द, सूजन और कमजोरी आती है और खिलाड़ी को मैदान से बाहर होना पड़ता है। ग्रेड 3 सबसे गंभीर स्थिति होती है, जिसमें मसल पूरी तरह फट सकती है या टेंडन भी प्रभावित हो सकता है, ऐसे में सर्जरी तक की जरूरत पड़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें: RR के मैनेजर के खिलाफ BCCI की जांच शुरू! क्या नपेंगे रोमी भिंडर?

ठीक होने में कितना समय लगता है?

डॉक्टर MRI स्कैन से चोट की गहराई और स्थिति का पता लगाते हैं। रिकवरी समय ग्रेड पर निर्भर करता है। ग्रेड 1 में 1-3 हफ्ते, ग्रेड 2 में 4-8 हफ्ते और ग्रेड 3 में 3-6 महीने लग सकते हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है।


और पढ़ें