भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने यू-टर्न ले लिया है। इस कपल ने अलग होने का ऐलान करने के 19 दिन बाद फिर से साथ आने का फैसला किया है। साइना ने शनिवार (2 अगस्त) को पी कश्यप के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर बताया कि दोनों साथ आ गए हैं।
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की शादी 2018 में हुई थी। साइना ने पिछले महीने की 13 तारीख को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कहा था कि वह और पी कश्यप आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।
साइना ने लिखा था, 'जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए सुकून और तरक्की चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे बढ़ते हुए अच्छे की कामना करती हूं। इस समय हमारी प्राइवेसी को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'
यह भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, गावस्कर-कोहली-पंत सब छूटे पीछे
'दूरियों से समझ आई अहमियत'
साइना और पी कश्यप ने अलग होने के फैसले से 19 दिन में ही यू-टर्न ले लिया है। ओलंपिक मेडलिस्ट साइना ने लिखा, 'कभी-कभी दूरियों से इंसान की अहमियत समझ आती है। हम फिर से कोशिश कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल का कमाल, इंग्लैंड के दिग्गज का 35 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
शादी से पहले रिलेशनशिप में रहे
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का बैडमिंटन करियर लगभग एक ही समय शुरू हुआ था। दोनों ने साथ में हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में ट्रेनिंग की। यहीं दोनों के बीच नजदीकियां आईं। साइना और पी कश्यप शादी से पहले लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। साइना ने जहां ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल और वर्ल्ड नंबर-1 बनकर बैडमिंटन की दुनिया में अपना परचम लहराया। वहीं पी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और इंटरनेशनल स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपनी अलग पहचान बनाई।