logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने लिया यू-टर्न!

क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी, भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर छाए अनिश्चितता के बादल आखिरकार छंट गए हैं। पाकिस्तान अब 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने का फैसला किया है।

Shehbaz Sharif U turn Pakistan set to play T20 World Cup 2025 IND vs PAK match

सलमान अली आगा, शहबाज शरीफ और सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच का मुद्दा अभी भी बना हुआ है। पाकिस्तान ने मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अपने पिछले कड़े रुख से पीछे हट गया है और उसने आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने का फैसला किया है।

 

पाकिस्तान के जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह यू-टर्न पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद आया। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-पाकिस्तान मैच और उससे जुड़ी परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच 15 फरवरी को खेला जाना है। शेड्यूल के मुताबिक, यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ेंः इटली को हराकर स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्डकप में कौन सा इतिहास रचा? जिसकी इतनी चर्चा

 

इससे पहले, रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से अपील की थी कि वे भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट न करें।

क्या था पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने की धमकी वापस लेने के लिए आईसीसी के सामने पांच शर्तें रखी थीं। हालांकि, आईसीसी ने इनमें से सिर्फ दो मांगें मानीं।

 

यह भी पढ़ेंः T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, एक ने PAK के उड़ाए होश

 

बताया गया कि पाकिस्तान ने यह रुख बांग्लादेश के समर्थन में अपनाया था। बांग्लादेश ने क्षेत्रीय राजनीतिक तनाव के कारण भारत जाने को लेकर सुरक्षा चिंताएं जताई थीं, जिसके बाद उसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटा दिया गया था। पीसीबी ने तर्क दिया कि बांग्लादेश पर कोई फाइनेंशियल पेनल्टी नहीं लगनी चाहिए और उसे आईसीसी रेवेन्यू में अपना पूरा हिस्सा मिलना चाहिए। यह मांग आईसीसी पहले ही मान चुकी थी।


और पढ़ें