logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लॉर्ड्स में अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, गेंद बदले जाने पर हुआ बड़ा बवाल

भारतीय टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन जल्दी-जल्दी 3 विकेट झटक लिए थे लेकिन इसके बाद गेंद बदल दी गई, जिस पर कप्तान शुभमन गिल ने अंपायर से काफी देर तक बहस की।

Shubman Gill angry on Umpire

अंपायर शरफुद्दौला से शिकायत करते शुभमन गिल। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जुलाई) बड़ा बवाल हो गया। टीम इंडिया को मदद पहुंचा रही गेंद को बदले जाने के बाद कप्तान शुभमन गिल बुरी तरह से भड़क गए। शुभमन ने बांग्लादेशी अंपायर सैकत शरफुद्दौला के साथ काफी देर तक बहस की। मोहम्मद सिराज भी बीच में कूद पड़े और उन्होंने भी अंपायर से शिकायत की लेकिन अंपायर टस से मस नहीं हुए। 

इस बात पर शुभमन को आया गुस्सा

हुआ कुछ यूं कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन बेहतरीन शुरुआत करते हुए 3 विकेट झटक लिए। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी नई गेंद से मिल रही मदद का फायदा उठा कर बेन स्टोक्स, जो रूट और क्रिस वोक्स को 7 गेंद के अंदर पवेलियन भेज दिया। इसके कुछ देर बाद 91वें ओवर में गेंद बदलने की नौबत आ गई। शुभमन ने अंपायर से गेंद के आकार को लेकर शिकायत की। अंपायर पॉल राइफेल ने अपनी जेब से गेज निकाला, जिससे जांच के बाद पता चला कि गेंद की शेप बदल गई है।

 

अंपायर्स ने इस गेंद को चेंज करने के लिए बॉल बॉक्स मंगाया, जिसमें से एक गेंद को चुना गया। जैसे ही यह गेंद भारतीय टीम को दी गई, शुभमन गिल अपना आपा खो बैठे। उन्होंने अंपायर शरफुद्दौला से आपत्ति जताई कि गेंद 10-11 ओवर पुरानी नहीं है। दरअसल, भारतीय टीम ने जिस गेंद की शेप को लेकर शिकायत की थी, वह सिर्फ 10.4 ओवर पुरानी थी। कप्तान शुभमन ने यही कहना चाह रहे थे उसके बदले में 10-11 ओवर पुरानी गेंद ही दी जाए लेकिन शरफुद्दौला ने उनकी मांग को ठुकरा दिया। 

 

यही भी पढ़े: जो रूट ने शतक ठोक द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, स्मिथ भी छूटे पीछे

 

इसे लेकर शुभमन भड़क गए और उन्होंने शरफुद्दौला के साथ काफी देर तक बहस की। भारतीय कप्तान बेहद गुस्से में लग रहे थे। वह जानते थे कि इतनी पुरानी गेंद से विकेट चटकाना मुश्किल होगा। शुभमन शिकायत किए जा रहे थे, इस बीच अंपायर ने उन्हें फील्डिंग पोजिशन पर जाने के लिए कहा, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद गेंद सिराज के पास पहुंची और उन्होंने अंपायर को दिखाते हुए कहा कि यह कहीं से भी 10 ओवर पुरानी नहीं लग रही। अंपायर ने सिराज को गेंदबाजी रन पर लौटन के लिए कहा और लंबे समय तक चले ड्रामा के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 5 गेंद में 5 विकेट... क्रिकेट इतिहास में अमर हो गया यह आयरिश ऑलराउंडर


और पढ़ें