इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस मैच में खेलेंगे या नहीं, इस पर कुछ अनिश्चितता थी लेकिन अब इस पर से पर्दा उठ गया है। गिल टीम में वापसी कर चुके हैं और टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। इस मैच का टॉस दिल्ली ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में दो मैच खेले थे। टीम ये दोनों मैच हार गई थी। शुभमन गिल ने गुजरात के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसे टीम हार गई थी। इसके बाद, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरा मैच हार गई थी। हालांकि, गिल की गैरमौजूदगी में गुजरात ने राजस्थान को कड़ी टक्कर दी। 210 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 6 रन से पीछे रह गई थी।
यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में राजस्थान ने मुंबई को किया धराशायी, दर्ज की लगातार तीसरी जीत
चोट पर गिल का बयान
इस मैच में शुभमन गिल कुमार कुशाग्र के जगह पर टीम में कमबैक किए हैं। टॉस हारने के बाद गिल ने अपने चोट पर कहा, 'अब मेरी गर्दन काफी बेहतर है, थोड़ा वैसा ही था जैसा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में हुआ था।' आपको बता दें कि शुभमन गिल को नवंबर 2025 में कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में जोरदार खिंचाव (स्पैज्म) हो गया था। बाउंड्री लगाने के तुरंत बाद उन्हें दर्द महसूस हुआ और इसी वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था।
DC vs GT प्लेइंग-11
- दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।
- गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत।