logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने सौरव गांगुली, IPL 2027 से पहले बदानी की छुट्टी

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 से पहले सौरव गांगुली को हेड कोच की जिम्मेदारी दी है। वह हेमंग बदानी की जगह लेंगे। बदानी की कोचिंग में DC ने 2026 सीजन में छठे स्थान पर रही थी।

Sourav Ganguly Delhi Capitals Coach

सौरव गांगुली, Photo Credit: Delhi Capitals

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के आगामी सीजन यानी IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच बनाया है। पिछले दो सीजन से टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हेमंग बदानी की छुट्टी हो गई है। बदानी के कार्यकाल में DC ने 2025 और 2026 सीजन में छठे स्थान पर फिनिश किया। टीम प्लेऑफ की रेस में दिखी लेकिन दोनों बार करीब आकर चूक गई। ऐसे में अब गांगुली को टीम की रणनीति संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। 

 

गांगुली 2019 में DC के सलाहकार बने थे। वह फ्रेंचाइजी की पुरूष और महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट समेत कई पदों पर रह चुके हैं। गांगुली DC फ्रेंचाइजी की SA20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के भी हेड कोच हैं।

 

यह भी पढ़ें: Hong Kong Sixes: कब है मुकाबला, कहां खेला जाएगा, किसे मिला मौका? हर सवाल का जवाब

DC के साथ करीबी रिश्ता - गांगुली  

गांगुली ने टीम की ओर से जारी बयान में कहा, 'IPL में हेड कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित हूं। दिल्ली कैपिटल्स टीम मेरे दिल के करीब है और इतने सालों में उसके साथ करीबी रिश्ता रहा है।'  


उन्होंने आगे कहा, 'मैने टीम के मालिकों, मैनेजमेंट, सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ करीब से काम किया है। हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अतीत में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है।'

 

DC का मालिकाना हक GMR ग्रुप और JSW ग्रुप के पास है। दोनों ग्रुप बारी-बारी से मैनेजमेंट की जिम्मेदारी लेते हैं और GMR की बारी 2026 में खत्म हो गई। इसलिए कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो रहा है। युवराज सिंह DC के बैटिंग कोच बनने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी क्यों छोड़ दी?

नए तेवर के साथ उतरेगी DC

DC के चेयरमैन और सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा,, 'दादा दिल्ली कैपिटल्स परिवार का हमेशा से अभिन्न अंग रहे हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि भारत के महानतम कप्तानों और प्रशासकों में से एक सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच होंगे।' DC के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत भी टीम में लौट आए हैं। समझा जा रहा है कि अक्षर को कप्तानी से हटाकर पंत को कप्तान बनाया जा सकता है।


और पढ़ें