logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIFA World Cup: स्पेन के खिलाफ गोल करने के लिए तरसी टीमें, बना नया रिकॉर्ड

स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उसने अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है, जिसमें उसके गोलकीपर उनाई साइमन का सबसे बड़ा रोल है। उनाई ने नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Spain goalkeeper Unai Simon

स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन, Photo Credit: Spanish Football Team/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में खिताब के प्रबल दावेदार के तौर पर उतरी स्पेन की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उसने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 3-0 से शिकस्त दी। स्पेन की ओर से मिकेल ओयार्जाबल ने दो, जबकि पेड्रो पोरो ने एक गोल दागा। स्पेन ने इस वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं खाने के सिलसिले को बरकरार रखा। ऑस्ट्रिया की टीम गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा पाई, जिससे स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट (एक भी गोल नहीं खाना) हासिल की।

 

उनाई ने इसके साथ ही वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गोल न खाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने फुटबॉल के महाकुंभ में 519 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के मशहूर गोलकीपर वाल्टर जेंगा के नाम था। उन्होंने 1990 वर्ल्ड कप में लगातार 517 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया था और लगातार पांच मैचों में क्लीन शीट रखी थी।

 

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड, राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा को रास नहीं आ रहा लीडरशिप रोल, ऋषभ पंत जैसा होगा हाल?

पिछले वर्ल्ड कप से शुरू हुआ उनाई का रिकॉर्ड सफर

उनाई के इस रिकॉर्ड की शुरुआत पिछले वर्ल्ड कप से हुई थी। उनका का गोल न खाने का यह सिलसिला स्पेन की जापान से 2-1 की हार के दौरान शुरू हुआ और मोरक्को के साथ गोलरहित ड्रॉ तक जारी रहा। मोरक्को ने तब पेनल्टी शूटआउट में उनाई के खिलाफ अपने चार पेनल्टी में से तीन को गोल में बदलकर स्पेन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। 

 

उनाई को इस वर्ल्ड कप के बेस्ट गोलकीपर में शामिल नहीं किया गया लेकिन इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल से वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह लगभग पांच साल से स्पेन के लिए गोलकीपर के तौर पर पहली पसंद रहे हैं। उन्होंने डेविड राया और जोन गार्सिया से प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी जगह बनाए रखी है। स्पेन के कोच ने उनके बारे में कहा है, 'मुझे उस पर गर्व है। मुझे लगता है कि वह मेरे परिवार का सदस्य है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।'


और पढ़ें