logo

ट्रेंडिंग:

खेलो इंडिया को मिले 1000 करोड़, कितना बढ़ा खेल बजट?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया। खेल बजट 3,794.30 करोड़ रुपए रखा गया है, जिसमें से खेलो इंडिया को एक हजार करोड़ मिलेंगे।

Nirmala Sitharaman

बजट पेश करने जातीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। (Photo Credit: PTI)

भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय को 3,794 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। खेल बजट में से 1000 करोड़ रुपए खेलो इंडिया को मिलेंगे। खेलो इंडिया सरकार की महत्वपूर्ण स्कीम है। इसके तहत जमनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाता है। पिछले बजट (2024-25) में से खेलो इंडिया के लिए 900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

 

खेलो इंडिया स्कीम में लगातार निवेश

 

2023-24 में खेलो इंडिया स्कीम के बजट को सरकार ने 1000 करोड़ रखा था। पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) की तुलना में 400 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। 2024-25 वित्त वर्ष में खेलो इंडिया के लिए 880 करोड़ रुपए का संशोधित आवंटन किया गया था, जिसमें बाद में 20 करोड़ की इजाफा देखने को मिली थी। 

 

कितना बढ़ा खेल बजट?

 

खेल बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 351.98 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 2024-25 का खेल बजट 3442.32 करोड़ था। वित्त वर्ष 2021-22 के खेल बजट को छोड़ दें तो लगातार चौथी बार खेल मंत्रालय की आवंटित का जाने वाली राशि में इजाफा देखने को मिला है।

 

 

पिछले पांच खेल बजट

  • 2021-22: 2596.14 करोड़
  • 2022-23: 3062.60 करोड़
  • 2023-24: 3397.32 करोड़
  • 2024-25: 3442.32 करोड़
  • 2025-26: 3794.30 करोड़

यह भी पढ़ें: क्या हैं विकास के 4 इंजन जिनकी सीतारमण ने किया जिक्र, कैसे होगा फायदा?

 

SAI को 830 करोड़

 

खेल बजट में से 830 करोड़ रुपए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) को मिलेंगे। SAI के लिए पिछली बार 822.60 आवंटित किए गए थे। राष्ट्रीय खेल महासंघो के लिए निर्धारित सहायता राशि 340 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए कर दी गई है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap