logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैच छोड़ गर्लफ्रेंड से चैट कर रहा था खिलाड़ी, BCCI ने दी बड़ी सजा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक खिलाड़ी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वह खिलाड़ी मैच के दौरान फोन पर बात कर रहा था। खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

player

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नियमों के उल्लंघन के लिए एक खिलाड़ी को सजा सुनाई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, एक खिलाड़ी मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था। इस वजह से उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुछ समय पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग का मैच हुआ था। उसी दौरान युवा बल्लेबाज कथित तौर पर फोन पर बात करते पाए गए। अभी तक खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गई है।

 

खिलाड़ी के नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) को दी गई है, जिसके बाद खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के लिए बता दें, BCCI के नियमों के तहत मैच एरिया के अंदर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लोगों को कोई कम्युनिकेशन डिवाइस, जैसे फोन, ले जाने की अनुमति नहीं है। खिलाड़ियों को रिस्ट्रिक्टेड एरिया में जाने से पहले अपना फोन सुरक्षा कर्मियों को देना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 10 साल से डेटिंग, 2 बच्चे, अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी

 

तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने क्या कहा?

 

इस मामले को लेकर तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने पीटीआई से बात की थी, जहां उन्होंने जाहिर किया कि अभी खिलाड़ी की पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा। हालांकि, अधिकारी ने खिलाड़ी से जुड़ी कुछ जानकारियां बताई थीं।

 

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, 'अभी इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है, इसलिए तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) खिलाड़ी की पहचान नहीं बताएगा। मैं आपको इतना बता सकता हूं कि यह खिलाड़ी बाएं हाथ का खिलाड़ी है, जिसने पिछले रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए दो अर्धशतक मारे थे। मैच के दौरान वह खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करते पाए गए, जबकि मैच के दौरान फोन का इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन है।' जानकारी के मुताबिक, इस खिलाड़ी को 2 साल के लिए बैन करने के बारे में सोचा जा रहा था, लेकिन मामला गंभीर नहीं था, इसलिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

यह भी पढ़ें: इतिहास रचा लेकिन 0.85 सेकेंड की देरी से गोल्ड मेडल से चूके गुलवीर सिंह

IPL में भी हुआ था उल्लंघन

पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर मैच के दौरान फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए उन्हें 1 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, जुर्माना लगाने से पहले रोमी भिंडर को नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद वह BCCI के अधिकारियों से मिलने गए थे। उस बातचीत के दौरान अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी, उसके बाद 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Related Topic:#Sports News#Cricket

और पढ़ें