logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चेस ओलंपियाड में भारत का जलवा, सविता श्री ने जीता गोल्ड; खाते में आए 6 मेडल

चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने इस बार कुल 6 मेडल जीते हैं। इनमें सविता श्री ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Team India won 6 medals in Chess Olympiad 2026 including Savitha Shri gold

चेस ओलंपियाड 2026, Photo Credit: aicfchess/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुए चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ओपन और महिला वर्ग में कुल छह व्यक्तिगत बोर्ड मेडल जीते। इनमें सविता श्री बी का प्रदर्शन सबसे खास रहा। उन्होंने महिला वर्ग के बोर्ड-5 पर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस चेस ओलंपियाड में भारत ने कुल एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉंज मेडल जीते।

 

चेस ओलंपियाड 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन पर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को खास बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने लगातार तीसरी बार नॉना गैप्रिंडाश्विली कप जीता है। यह पुरस्कार ओपन और महिला वर्ग में टीम के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: बारिश के चलते मैच ही नहीं हुआ, फिर सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा भारत?

चेस ओलंपियाड 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन

महिला वर्ग के बोर्ड-5 पर उतरीं सविता श्री ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 10 मुकाबलों में 9 अंक जुटाए और अजेय रहीं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने बोर्ड पर गोल्ड मेडल पक्का किया।

 

ओपन वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने बोर्ड-4 पर 11 गेम खेले और 8.5 अंक हासिल किए। उन्हें सिल्वर मेडल मिला। वहीं, महिला वर्ग के बोर्ड-3 पर दिव्या देशमुख ने 10 गेम में 6.5 अंक जुटाकर सिल्वर अपने नाम किया।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: 1500 मीटर की दौड़ में जीतने के बाद तेजस्विन नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल

 

ओपन वर्ग में आर. प्रज्ञानानंद ने बोर्ड-1 पर 10 गेम में 6.5 अंक हासिल किए और ब्रॉन्ज मेडल जीता। महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी ने बोर्ड-1 पर 10 गेम में 7 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। महिला वर्ग के बोर्ड-4 पर वंतिका अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ गेम में छह अंक जुटाए और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

PM मोदी ने दी बधाई

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई! उनका जुनून और मेहनत वाकई काबिले-तारीफ है। उनकी ये सफलता कई और युवाओं को शतरंज खेलने और इसमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करे।'


और पढ़ें