भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। टीम मैनेजमेंट मिडिल ऑर्डर का बैकअप तैयार करने पर काम कर रहा है। भारतीय वनडे टीम का मौजूदा टॉप-5 दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा हुआ है। साथ ही इनमें से कोई भी गेंदबाजी नहीं करता है। ऐसे में BCCI ने
तिलक वर्मा
को बैकअप के रूप में तैयार करने का फैसला किया है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बैटिंग लाइनअप के टॉप-6 में श्रेयस अय्यर के पोटेंशियल बैकअप ऑप्शन के तौर पर तिलक वर्मा का नाम सामने आया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक को ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है, जो बैटिंग लाइनअप में राइट-हैंडर्स की मोनोटोनी को तोड़ सकते हैं। उन्हें अपनी बॉलिंग पर भी काम करने के लिए कहा गया है। तिलक ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
टीम मैनेजमेंट ने टॉप ऑर्डर में बॉलिंग ऑप्शन की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि लोअर ऑर्डर और बॉलर्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है, जो कम से कम 4 ओवर फेंक सकें।
यह भी पढ़ें: घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन... जो रूट ने तोड़ा रिकी पोटिंग का मारिकॉर्ड
गंभीर-गिल की एकमत राय
BCCI के एक सूत्र ने अखबार से कहा, 'हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान
शुभमन गिल
को लगता है कि मिडिल ऑर्डर के लिए कोई बैकअप तैयार नहीं है।
हार्दिक पांड्या
और
नीतीश कुमार
रेड्डी के चोटिल होने की संभावना को देखते हुए, वे टॉप ऑर्डर में किसी ऐसे खिलाड़ी को लाना चाहते हैं, जो ODI में कम से कम 4 ओवर कर सके।'
हालिया समय में टीम मैनेजमेंट को नंबर 5-6 पर वॉशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से किसी एक को खिलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है, ताकि प्लेइंग XI को बैलेंस मिल सके।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल पाएंगी अनाया बांगर? जानें ICC का नियम
श्रेयस की चढ़ेगी बलि?
सूत्र ने बताया कि श्रेयस को पेस और बाउंस से दिक्कत होती है। इसलिए तिलक की ओर देखा जा रहा है। सूत्र ने बताया, 'टीम को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के हालात के लिए तैयार रहना होगा। अय्यर ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे और हाल ही में पेस और बाउंस के खिलाफ उनके खेल का टेस्ट नहीं हुआ है। टीम में पहले से ही
रोहित शर्मा
और
विराट कोहली
के रूप में दो उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्हें भी छोटी-मोटी दिक्कतें हो रही हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'वर्ल्ड कप तक KL राहुल भी 35 साल से ज्यादा के हो जाएंगे।
रवींद्र जडेजा
का भी खेलना पक्का नहीं है। फिटनेस की दिक्कतों की वजह से टीम की फील्डिंग पर असर पड़ा है। टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उन्हें युवा बैकअप तैयार रखने की जरूरत है।'