logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह चोटिल हुए तिलक वर्मा, गर्दन पकड़कर मैदान से गए बाहर

पाकिस्तान-ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए। तिलक गर्दन पकड़कर मैदान से बाहर गए, जिससे उनके बैटिंग करने आने की संभावना कम है।

Tilak Varma Injury

कैच लपकने के प्रयास में चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते तिलक वर्मा (तस्वीर को AI से एन्हांस किया गया है)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। पाकिस्तान की पारी के 48वें ओवर में तिलक कैच लपकने के प्रयास में मुंह के बल जमीन पर गिर गए। इसके बाद तुरंत उनके पास फिजियो पहुंचे। फिजियो ने उनकी देख-रेख की, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। रिंकू सिंह ने टीम की कमान संभाली।

 

तिलक मैदान से जाते वक्त गर्दन पकड़े हुए थे, जिससे उनके बैटिंग करने आने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि तिलक की फिटनेस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 313 रन का स्कोर खड़ा किया है। भारत-ए को इस बड़े रन चेज में तिलक की जरूरत है। उन्होंने नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों में आकर शतकीय पारी खेली थी।

खतरनाक तरीके से गिरे तिलक  

यह घटना पाकिस्तान-ए की पारी के 48वें ओवर की है। प्रिंस यादव की ऑफ स्टपं के बाहर की एक फुल लेंथ गेंद पर फरहान यूसुफ ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर कवर की तरफ चली गई। तिलक तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़े और जब लगा कि वह गेंद से दूर रह जाएंगे तब उन्होंने छलांग लगा दी। हालांकि वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए और जमीन पर खतरनाक तरीके से गिरे। 

 

यह भी पढ़ें: सूर्या की कप्तानी में मुंबई ने लगाया जीत का चौका, अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अर्धशतक

ऐसा लगा कि उनके बाएं कंधे में चोट लगी है। वह कुछ देर तक जमीन पर ही पड़े रहे। तिलक दर्द से करार रहे थे, जिससे भारतीय खेमें में चिंता बढ़ गई थी। उनकी देखभाल करने के लिए फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर बाद आखिरकार तिलक अपने पैरों पर खड़े हुए और मैदान से बाहर चले गए। अच्छी बात यह थी कि वह चलने की स्थिति में थे। भारत यही उम्मीद कर रहा होगा कि उन्हें कोई गंभीर चोट न आई हो।


और पढ़ें