logo

ट्रेंडिंग:

वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा की जोरदार एंट्री, 7 फरवरी को तय होगी टीम की तस्वीर

चोट के बाद मैदान पर लौटे तिलक वर्मा ने शानदार फॉर्म दिखाकर वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। वहीं, टीम मैनेजमेंट अब ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच आखिरी फैसले की तैयारी में है।

Tilak Verma

तिलक वर्मा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करके यह लगभग तय कर दिया है कि वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पक्की हो चुकी है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने दिखा दिया कि वह पूरी तरह फिट हैं। तिलक वर्मा काफी समय से ग्रोइन इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन मैच के दौरान उनकी बल्लेबाजी देखकर कहीं से भी यह नहीं लगा कि वह लंबे समय तक चोट से जूझ रहे थे। 


करीब एक महीने बाद तिलक ने मैदान पर वापसी की और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी की। मैच से पहले तिलक ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया था। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि रवि बिश्नोई के साथ गेंदबाजी का भी अभ्यास किया, जिससे उनकी तैयारी साफ नजर आई।

 

यह भी पढ़ें: एक देसी, एक विदेशी, WPL में कहर ढा रही शिप्रा और चार्ली की जोड़ी

तिलक की बल्लेबाजी

तिलक ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाएं। रिवर्स स्वीप खेला और बेहतरीन छक्का भी जड़ा। हालांकि, वह 38 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी से उन्होंने सेलेक्टर्स को भरोसा दिला दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-3 के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।

ईशान या संजू, किसे मिलेगा मौका?

तिलक की वापसी ने एक बात तो साफ कर दी है लेकिन दूसरी तरफ दूसरे ओपनर और विकेटकीपर के पायदान के लिए मुकाबला कड़ा हो गया है। संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं। वहीं ईशान किशन ने मिले हुए मौकों का भरपूर फायदा उठाया है।

 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिए हैं कि 7 फरवरी को यह साफ हो जाएगा कि वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में ईशान और संजू में से किसको मौका मिलने वाला है। फिलहाल, ईशान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

वॉशिंगटन सुंदर का बैकअप कौन?

टीम के सामने एक और बड़ी चुनौती ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस है। सुंदर फिलहाल रिकवरी मोड में हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट 'प्लान-बी' तैयार रख रहा है।

 

वॉशिंगटन की कमी पूरी करने के लिए रवि बिश्नोई को आजमाया जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में अच्छे विकेट चटकाए हैं। दिलचस्प बात यह रही कि अभ्यास मैच में तिलक वर्मा, रियान पराग और आयुष बदोनी से भी गेंदबाजी कराई गई।

 

टीम मैनेजमेंट चाहता है कि अगर जरूरत पड़े, तो उनके पास ऐसे बल्लेबाज हों जो कुछ ओवर निकाल सकें। फिलहाल नजरें 7 फरवरी पर टिकी हैं, जब टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और अंतिम टीम का ऐलान भी होगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap