logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कभी सेलेक्शन पर हुआ बवाल, अब वर्ल्ड कप में धमाल मचा रही दिलशान की बेटी

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान की बेटी लिमांसा तिलकरत्ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं। लिमांसा ने इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के पहले मैच में 2 विकेट झटके। उनके सेलेक्शन पर बवाल हुआ था।

Limansa Thilakarathna

लिमांसा तिलकरत्ने। (Photo Credit: ICC/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने अपने अभियान की शुरुआत धांसू अंदाज में की। टीम ने मेजबान मलेशिया को 23 रन पर समेट 139 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल कर ली। अब श्रीलंकाई टीम आज (21 जनवरी) वेस्टइंडीज से भिड़ेने वाली है।

 

19 जनवरी को मलेशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सभी की नजरें श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलाशान की बेटी लिमांसा तिलकरत्ने पर पर टिकी थीं। क्योंकि कुछ ही महीनों पहले लिमांसा के सेलेक्शन को लेकर जमकर बवाल हुआ था। लिमांसा को सितंबर 2024 में पहली बार श्रीलंका की अंडर-19 टीम में चुना गया था। तब श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ट्राई सीरीज खेलने जाने वाली थी। आरोप लगा कि लिमांसा को टीम में शामिल करने के लिए नियमों की अनदेखी की गई।

 

लिमांसा के सेलेक्शन पर सवाल क्यों उठा?

 

16 साल की लिमांसा तिलकरत्ने की श्रीलंका की अंडर-19 टीम में सरप्राइज एंट्री हुई थी। ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता होने के कारण लिमांसा के सेलेक्शन पर खूब बहस हुई। श्रीलंका क्रिकेट हलको में चर्चा हो रही थी कि दिलशान ने अपने राजनीतिक प्रभाव से बेटी का टीम में चयन करवाया है। हालांकि इससे लिमांसा के अंडर-19 वर्ल्ड कप सेलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा और उनकी ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए टीम में शामिल किया गया। लिमांसा मलेशिया के खिलाफ 2 ओवर में बिना कोई रन दिए 2 विकेट लेकर सेलेक्टर्स की उम्मीदों पर खरा भी उतरीं। 

 

यह भी पढ़ें: पिता ने जमीन बेचकर बनाया क्रिकेटर, अब बेटी दिलाएगी वर्ल्ड कप

 

शेन वॉर्न को मानती हैं आइडल

 

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पढी-बढ़ीं लिमांसा तिलकरत्ने बाएं हाथ की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह लेग स्पिन भी डालती हैं। लिमांसा महान लेगस्पिनर दिवंगत शेन वॉर्न को अपना आइडल मानती हैं।

 

ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर

 

लिमांसा को 2021 में 12 साल की उम्र में विक्टोरिया की अंडर-16 टीम में चुना गया था। वह इतने बड़े लेवल पर खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनी थीं। लिमांसा फिलहाल मेलबर्न क्रिकेट क्लब के लिए खेलती हैं।


और पढ़ें