logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तिमुर तुरलोव बने FIDE के 8वें अध्यक्ष, विश्वनाथन आनंद उपाध्यक्ष

देश के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को लगातार दूसरी बार FIDE का उपाध्यक्ष चुना गया है। कजाकिस्तान के तिमुर तुरलोव आठवें अध्यक्ष होंगे।

FIDE President Election

FIDE के नए अध्यक्ष तिमुर तुरलोव और उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद। (Photo Credit: FIDE)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कजाकिस्तान शतरंज महासंघ के अध्यक्ष तिमुर तुरलोव को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) का नया अध्यक्ष चुना गया है। 38 वर्षीय तिमुर FIDE के दूसरे सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को उपाध्यक्ष चुना गया है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज यानी 26 सितंबर को FIDE की आम सभा में चुनाव का आयोजन किया गया।

 

2022 से FIDE उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद को दोबारा इस पद के लिए चुना गया है। इसी साल जुलाई में जब पूर्व अध्यक्ष अर्काडी ड्वोरकोविच पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगे तो विश्वनाथन आनंद को FIDE का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

 

 

 

 

चुनाव में दुनियाभर के 196 राष्ट्रीय शतरंज संघों ने हिस्सा लिया। कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। पहले चरण की वोटिंग में तुरलोव को 96 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के वादिम रोसेनस्टीन को 76 और जान हेनरिक बुएट्नर को महज 20 वोट मिले। दूसरे चरण में तुरलोव ने 110 वोट से जीत हासिल की। 

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: पोल वॉल्ट में पहला मेडल जीतने वालीं बारानिका इलांगोवन कौन हैं?

 

वे FIDE के आठवें अध्यक्ष बने हैं। तुरलोव 2018 से अब तक FIDE के अध्यक्ष रहे अर्काडी ड्वोरकोविच की जगह लेंगे। कजाकिस्तान शतरंज को बुलंदियों पर पहुंचाने का श्रेय तुरलोव को जाता है। 

शतरंज को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगी यह साझेदारी: नितिन नारंग

तिमुर तुरलोव और विश्वनाथन आनंद की जीत पर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने बधाई। उन्होंने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, 'तिमुर तुरलोव और विश्वनाथन आनंद सर को बधाई! दो असाधारण सफर, एक साझा विजन और अब विश्व शतरंज के लिए एक नया अध्याय। यह साझेदारी FIDE और उस खेल को, जिसे हम सभी पसंद करते हैं, अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: महिला कबड्डी में भारत ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड

शतरंज को बढ़ावा दे रही तिमुर की कंपनी

तिमुर तुरलोव साल 2023 से कजाकिस्तान शतरंज महासंघ के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा 11 बिलियन डॉलर की पूंजी वाली फ्रीडम होल्डिंग कॉर्प के सीईओ हैं। FIDE के साथ मिलकर उन्होंने 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्कूल शतरंज महासंघ की स्थापना की। मौजूदा समय में इसके भी संस्थापक अध्यक्ष हैं।

 

तुरलोव को बचपन से ही शतरंज खेलने का शौक था। उनकी कंपनी ने 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय FIDE टूर्नामेंट में सहयोग दिया। शतरंज के विकास पर 30 मिलियन डॉलर की धनराशि खर्च की। उनकी कंपनी फ्रीडम होल्डिंग शतरंज के सबसे बड़े प्राइवेट स्पॉन्सर में से एक है।

Related Topic:#Fide#Chess

और पढ़ें