logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रिंकू सिंह की टीम बनी यूपी टी20 लीग चैंपियन, भुवी की लखनऊ को फाइनल में रौंदा

रिंकू सिंह की कप्तानी वाली टीम मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। दिव्यांश जोशी के शतक की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से रौंद दिया।

Meerut Mavericks UP T20 League

खिताब के साथ जश्न मनाते मेरठ मावेरिक्स के खिलाड़ी, Photo Credit: UP T20 League

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर क्यों उसे यूपी टी20 लीग की सबसे धाकड़ टीम माना जाता है। इकाना स्टेडियम के खचाखच भरे मैदान में खेले गए 2026 सीजन के फाइनल मैच में मेरठ मावेरिक्स ने भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से रौंदकर दूसरी बार UP T20 का खिताब अपने नाम कर लिया। लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतरी मेरठ की टीम ने पहली बार फाइनल खेल रही लखनऊ को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग हर मोर्चे पर पूरी तरह पछाड़ा।

दिव्यांश जोशी का शतक

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेरठ मावेरिक्स के लिए कप्तान रिंकू सिंह का मास्टरस्ट्रोक काम कर गया। फाइनल मैच के लिए सरप्राइज के तौर पर प्लेइंग-XI में शामिल किए गए दिव्यांश जोशी ने स्वास्तिक चिकारा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रनों की तूफानी साझेदारी की। चिकारा के आउट होने के बाद मैदान पर सिर्फ दिव्यांश का बल्ला बोला। 

 

दिव्यांश ने भुवी जैसे अनुभवी इंटरनेशनल बॉलर की गेंदों पर भी जमकर बड़े शॉट्स लगाए। उन्होंने महज 40 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 105 रन की आतिशी पारी खेली। दिव्यांश के इस तूफानी शतक की बदौलत मेरठ ने बोर्ड पर 203/7 का स्कोर खड़ा किया।

 

यह भी पढ़ें: सात्विक-चिराग ने ध्वस्त किया चीन की दीवार, पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब

विशाल और जीशान का चला जादू

204 रन के बड़े लक्ष्य के आगे लखनऊ फाल्कन्स शुरुआत से ही बैकफुट पर आ गई। मेरठ के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऐसा स्पेल डाला कि लखनऊ के बल्लेबाज संभल ही नहीं पाए। अजीत वर्मा ने जरूर 24 गेंदों में 39 रन बनाकर थोड़ा संघर्ष दिखाया लेकिन उनके रन आउट होते ही लखनऊ की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।


मेरठ के तेज गेंदबाज विशाल चौधरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं पूरी लीग में अपनी फिरकी से जलवा बिखेरने वाले जीशान अंसारी ने 2 विकेट चटकाकर अपने कुल 25 विकेट पूरे किए और शान से 'पर्पल कैप' हासिल की। लखनऊ की टीम 16 ओवर में महज 109 रन पर सिमट गई और मेरठ ने विशाल जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

 

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में बवाल... वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, VIDEO

UP टी20 2026: सीजन के बड़े अवॉर्ड्स

  • प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): दिव्यांश जोशी - 105 रन, 40 गेंद
  • पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): जीशान अंसारी (मेरठ मावेरिक्स) - 25 विकेट
  • ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): करन शर्मा (काशी रुद्राक्स) - 361 रन


और पढ़ें