logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US Open: रायबाकिना ने क्वार्टर-फाइनल में ली एंट्री, खतरे में सबालेंका की बादशाहत

कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने यूएस ओपनन 2026 के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हराया। अब वह सबालेंका की बादशाहत खत्म करने से एक जीत दूर हैं।

Elena Rybakina Tennis

एलेना रायबाकिना, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कजाकिस्तान की रायबाकिना अब वह दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी बनने से महज एक जीत दूर हैं। उन्हें अब रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने के लिए झेंग किनवेन को हराना है, जो आसान नहीं होगा।

 

रायबाकिना ने चौथे राउंड में ओसाका के खिलाफ 6-1, 6-4 से जीत हासिल की। दूसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना सेमीफाइनल में जगह बनाने पर एरीना सबालेंका को पछाड़कर WTA रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में काटा गदर, शुभमन गिल की टीम को धोया

रायबाकिना के सामने चीन की दीवार

रायबाकिना ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि वह वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से मैं ऐसा चाहती हूं। मुझे लगता है कि शायद ही कोई ऐसा होगा जो वर्ल्ड नंबर-1 नहीं बनना चाहे। निश्चित रूप से यह मेरे लक्ष्यों में से एक है। मैं उसी तरह से खेलने की कोशिश करती हूं। अपनी पूरी ताकत लगाती हूं। मैं आखिर तक हार नहीं मानती।'

 

रायबाकिना को अब चीन की झेंग को रोकना होगा, जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में 0-5 के पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। ओलंपिक 2024 की गोल्ड मेडलिस्ट ने आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को 7-5, 6-3 से हराकर फ्लशिंग मीडोज में अंतिम आठ में पहुंचने वाली क्वालिफायर खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले एम्मा राडुकानु ने 2021 में यह कारनामा किया था।  

 

रायबाकिना ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया और नंबर दो रैंकिंग उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। अगर सबालेंका, कोको गॉफ या जेसिका पेगुला में से कोई भी खिताब नहीं जीतती है, तो झेंग से हारने पर भी वह नंबर एक पर पहुंच सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत से हारने के बाद हांगकांग को पाकिस्तान ने हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

कोको गॉफ का सामने इस खिलाड़ी की चुनौती 

कोको गॉफ ने दुनिया की चौदहवें नंबर की खिलाड़ी इवा जोविच को 6-1, 6-4 से हराकर 2023 में खिताब जीतने के बाद पहली बार यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इस चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का सामना फ्रेंच ओपन चैंपियन और पांचवीं वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा से होगा, जिन्होंने 24वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनास्तासिया पोटापोवा को 5-7, 6-4, 6-3 से हराया। 

 

मेंस सिंगल्स में वैन डे जैंडस्चुल्प ने आर्थर गीया को पांच घंटे, 13 मिनट में 3-6, 6-7 (0), 7-6 (7), 7-6 (3), 6-4 से हराया, जो यूएस ओपन के इतिहास का चौथा सबसे लंबा मैच रहा। कारेन खाचानोव ने भी 14वें वरीय लर्नर टिएन को 7-5, 4-6, 6-7 (6), 6-1, 6-4 से पांच सेटों में हराया लेकिन यह मैच तीन घंटे 50 मिनट तक चला।  

 

बेल्जियम के 28वीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ब्लॉकक्स 24वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 6-3, 4-6, 7-5, 7-5 से हराकर यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए। अंतिम आठ में उनका मुकाबला खाचानोव से होगा।

Related Topic:#US Open#Tennis

और पढ़ें