logo

मूड

ट्रेंडिंग:

युवी से आधे घंटे की बात और रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी को ऐसे क्या टिप्स मिले?

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की पारी खेलने से पहले युवराज सिंह से आधे घंटे बात की थी। खराब फॉर्म से परेशान वैभव को युवराज ने बल्लेबाजी की तकनीक समझाई, जिसका फायदा उन्हें मैदान पर मिला।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी।(Photo Credit: BCCI Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। 15 साल के वैभव ने इस पारी में 28 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। अब वैभव ने बताया है कि इस पारी के पीछे उनके आदर्श खिलाड़ी युवराज सिंह का भी बड़ा योगदान रहा। मैच से एक दिन पहले दोनों के बीच करीब आधे घंटे फोन पर बात हुई थी।

 

वैभव ने बताया कि वह अपनी खराब फॉर्म को लेकर काफी परेशान थे। उन्होंने युवराज से खुलकर अपनी परेशानी बताई। युवराज ने उन्हें बल्लेबाजी से जुड़ी कई तकनीकी बातें समझाईं। वैभव ने उनकी सलाह पर काम किया और UAE के खिलाफ मैदान पर उतरकर अपना खेल दिखाया। इससे पहले टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में वैभव नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान-A के खिलाफ 11 रन ही बना सके थे।

युवराज सिंह से आधे घंटे तक हुई बात

वैभव ने BCCI.TV को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैच से एक दिन पहले उन्होंने चार लोगों से बात की थी। इनमें उनके पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, अंडर-19 के समय से दोस्त प्रथम जाचक और युवराज सिंह शामिल थे।

 

वैभव ने कहा, 'मैं बहुत परेशान था। इसलिए मैंने युवराज सर से खुलकर बात की। मैंने उन्हें बताया कि बल्लेबाजी करने उतरते समय मुझे किस तरह की परेशानी हो रही है। उन्होंने करीब आधे घंटे तक मुझे सब कुछ अच्छे से समझाया।' उन्होंने आगे कहा, 'युवराज सर ने मुझे बताया कि अगर मैं 20 गेंदें खेल लूं तो मेरा स्कोर अलग हो सकता है। उन्होंने बल्लेबाजी की तकनीक से जुड़ी कई बातें बताईं। इससे मुझे काफी मदद मिली।'

खराब फॉर्म से परेशान थे वैभव

वैभव ने बताया कि लगातार कम रन बनने से उनका ध्यान भी भटक रहा था। उन्होंने कहा, 'यह आसान नहीं था। मैंने यहां दो मैच खेले और उससे पहले घरेलू क्रिकेट में भी एक-दो मैच खेले थे। मैं रन नहीं बना पा रहा था। मेरे दिमाग में बार-बार यही चल रहा था कि आखिर क्या हो रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, UAE के खिलाफ जड़ा लिस्ट A का सबसे तेज शतक

 

वैभव ने कहा, 'युवराज सर मेरे आदर्श हैं। जब आप अपने आदर्श से बात करते हैं तो उनकी हर बात ध्यान से सुनते हैं। मैंने भी उनकी हर बात ध्यान से सुनी। बाद में अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखे और समझा कि मुझसे कहां गलती हो रही थी। मैंने उस गलती को दोहराने से बचने की कोशिश की।'

पिच देखकर बदला खेलने का अंदाज

वैभव ने बताया कि वह UAE के खिलाफ भी शुरुआत में लंबी पारी खेलने के इरादे से उतरे थे। लेकिन पिच को देखने के बाद उन्होंने अपना खेलने का अंदाज बदल दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कुछ गेंदें खेलकर पिच को समझा। मुझे लगा कि विकेट से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। इसलिए मैंने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी ताकत पर भरोसा रखा।' वैभव ने कहा कि वह हालात के हिसाब से अपना खेल बदल सकते हैं। युवराज की सलाह और अपनी गलतियों से सीखकर उन्होंने UAE के खिलाफ इसका शानदार उदाहरण पेश किया।


और पढ़ें