logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कप्तानी मिलते ही छा गए वैभव सूर्यवंशी, DRS लेकर टीम को दिलाया बड़ा विकेट, VIDEO

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईशान किशन के चोटिल होने पर वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की कमान संभाली। उन्होंने सेंट्रल जोन की पारी के 40वें ओवर में DRS लिया और जैसे ही अंपायर का फैसला बदला गया, उनका रिएक्शन देखने लायक था।

Vaibhav Sooryavanshi DRS Duleep Trophy

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: Screengrab via BCCI Domestic/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी कप्तानी में भी हिट साबित हो रहे हैं। रविवार (30 अगस्त) को सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने पर उन्होंने ईस्ट जोन की कमान संभाली। वैभव ने इस दौरान DRS का सही फैसला लेकर बता दिया है कि छोटी उम्र में भी उनके अंदर लीडर वाली काबिलियत है।

 

वैभव ने दूसरे सेशन के खेल में यह DRS का लिया। सेंट्रल जोन की पारी के 40वें ओवर में मुकेश कुमार ने आर्यन जुयाल के खिलाफ 'कट बिहाइंट' की अपील की। अंपायर ने इस अपील को ठुकरा दिया। इसके बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ी रिव्यू लेने के लिए चर्चा करने लगे। वैभव रिव्यू लेने से पहले हिचकिचा रहे थे लेकिन उन्होंने समय खत्म होने से ठीक 3 सेकंड पहले मैदानी अंपायर के फैसले को चैलेंज कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच आज, मोबाइल पर यहां उठाएं लाइव मजा

वैभव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

तीसरे अंपायर ने जब रिप्ले देखा, तब अल्ट्राएज पर गेंद के बल्ले के पास गुजरते समय हलचल दिखाई दी। इसके बाद तीसरे अंपायर को मैदानी अंपायर के फैसले को बदलना पड़ा। जुयाल को जैसे ही आउट दिया गया, वैभव का रिएक्शन देखने लायक था। उनके सुझबूझ के चलते ईस्ट जोन को जुयाल का बड़ा विकेट मिला। जुयाल 46 रन पवेलियन लौटे। उनका विकेट 99 के स्कोर पर गिरा।

 

यह भी पढ़ें: घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन... जो रूट ने तोड़ा रिकी पोटिंग का महारिकॉर्ड

सेंट्रल जोन की पारी बिखरी

ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 36 रन पर सेंट्रल जोन के दोनों ओपनर्स को चलता कर दिया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार भी 12 रन बनाकर चलते बने। जुयाल सेट लग रहे थे लेकिन वैभव के मास्टरस्ट्रोक के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। सेंट्रल की जोन की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती चली गई। रिंकू सिंह ने एक छोर से काउंटर अटैक करते हुए 88 गेंद में 60 रन बनाए लेकिन वह भी अहम मौके पर मुकेश कुमार का शिकार बन गए। 

 

सेंट्रल जोन का स्कोर 221/9 हो गया है। मुकेश कुमार अब तक 3 विकेट झटक चुके हैं। अभिजीत सरकार, मो. कौनेन कुरैशी और मोहम्मद शमी के खाते में 2-2 विकेट है।


और पढ़ें